नरेंद्र मोदी : भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को योजना की 22 वीं किस्त जारी की गई -किसान सम्मान निधि योजना

किसान सम्मान निधि योजना 
किसान सम्मान निधि योजना
सोनीपत ! किसान सम्मान निधि योजना :   भारत सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिली है। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को योजना की 22वीं किस्त जारी की गई। प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर देशभर के किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर क
इस किस्त के तहत लगभग 9.32 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी गई। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

प्रत्येक किस्त में किसानों के खातों में 2,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए : किसान सम्मान निधि योजना

इसी अवसर पर लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के अंतर्गत संचालित पशु विज्ञान केंद्र, सोनीपत में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 25 से अधिक किसानों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट देखा तथा उसे ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान पशु विज्ञान केंद्र, सोनीपत के प्रभारी डॉ. गौरी चंद्रात्रे तथा डॉ. पंकज ने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से डेयरी फार्मिंग एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की।

किसानों एवं पशुपालकों को सरकार द्वारा जा रही लाभकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया :किसान सम्मान निधि योजना

कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के चिकित्सकों ने भी भाग लिया और किसानों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों तथा उनके बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया। किसान गोष्ठी के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सरकार की विभिन्न किसान-हितैषी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp