Jind : हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान :नरवाना उपमंडल के दर्जनभर गांवों में दोपहर बाद हुई हलकी बारिश

हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान.

जींद:हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने किसानों की सांसों को फुला दिया है। रविवार दोपहर बाद नरवाना उपमंडल के दर्जनभर गांवों में हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।नरवाना खंड के गांव बेलरखां, धमतान सहिब, खरल, उझाना, दातासिंहवाला, हमीरगढ़, रसीदां, कालवन, गढ़ी, नेपावाला, हथो पीपलथा व आसपास के गांव ओलावृष्टि में शामिल रहे। किसानों को कहना है कि सरसों की कटाई चली हुई है। गेहंू पक कर तैयार हो रही है। जिस पर पौधे पर ओला लगा है, वह खराब हो जाएगा।

 हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान.
हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान

हालांकि ओलावृष्टि से फसलों को कुछ नुकसान  बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान

ओलावृष्टि से थोड़ा बहुत नुकसान तो हुआ है। हालांकि ओलावृष्टि से फसलों को कुछ नुकसान भी हुआ है। बारिश तथा ओलावृष्टि से तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। हवा भी ठंडी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 54 प्रतिशत तथा हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।  पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने शनिवार शाम को करवट ले ली थी। आकाश में बादलवाई भी बनी हुई थी। जींद के कई गांवों में देर रात को बिल्कुल हलकी बूंदाबांदी हुई।

नरवाना इलाके में भी रात को हल्की बूदाबादी  बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान

वहीं नरवाना इलाके में भी रात को हल्की बूदाबादी भी हुई। रविवार दोपहर बाद नरवाना के इलाके में मौसम ने करवट ली और दर्जनभर गांवों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि ओलावृष्टि ज्यादा देर जारी नही रही लेकिन हवा काफी ठंडी हो गई। जिसके चलते तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूर्व में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया था। रविवार दोपहर बाद नरवाना इलाके में मौसम ने करवट ली और बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई।

ओलावृष्टि से किसान सहम उठे।हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान

भले ही ओलावृष्टि कुछ देर चली हो लेकिन कुछ गावं मे ज्यादा भी हुई है। ओलावृष्टि से किसान सहम उठे। किसानों को भय सताता रहा कि कहीं मौसम उनकी तैयार फसलों को बरबाद न कर दे। हालांकि कुछ स्थानों पर फसलों को नुकसान भी हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम ने करवट ली है। कहीं-कहीं हल्की बंूदाबांदी हो सकती है। आगे मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। किसान मौसम पर नजर बनाए रखें।
फोटो कैप्शन
15 जेएनडी 05 बारिश के साथ गिरे ओले।

also reads :Panipat पूर्व केंद्रीय मंत्री पर दलितों पिछड़ों के तकनीकी संस्थान की 200 करोड़ रुपए की 15 एकड़ भूमि हड़पने का आरोप panipat-200-crore-land-grab-complaint-pp-kapoor

also reads Haryana क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, 33 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान haryana ke yuvaon ne kshetriya skill competition me 33 medal jeete:

also reads :Himachal न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस सूर्यकांत mandi judicial court complex shilanyas chief justice surya kant cm sukhu

also reads :Bajrang Garg :सरकार को कमर्शियल गैस व रसोई Gas Cylinder की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रखनी चाहिए ,रसोई गैस की कीमतों में 150 प्रतिशत

Follow Us: Facebook

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp