Kaun Banega Crorepati 17, मुंबई: बॉलीवुड के मेगास्टार और टीवी के जाने-माने होस्ट अमिताभ बच्चन हमेशा अपने फैंस और दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। चाहे फिल्मों में उनकी भूमिका हो या छोटे पर्दे पर गेम शो की प्रस्तुति, उनके काम की ऊर्जा और जुनून हर किसी को प्रभावित करता है। इस बीच उनका लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अपने सीजन के आखिरी एपिसोड की ओर बढ़ रहा है।
अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा Kaun Banega Crorepati 17
ऐसे में उन्होंने अपने ब्लॉग में शो से जुड़े अनुभव साझा किए। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ”शो जैसे-जैसे खत्म होने के करीब आ रहा है, मुझे समय धीमा महसूस होने लगा है। काम न होने की वजह से एक अजीब-सी सुस्ती और बेचैनी मेरे मन में उठ रही है।”
Related Posts
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
उन्होंने कहा, ”बिना काम के दिन जैसे लंबा और बोझिल लगने लगता है और यह अनुभव कभी-कभी थकान और तनाव भरा होता है।” अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर आगे लिखा, ”काम की आदत बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। यह समय ऐसा है जैसे मैं बिना किसी दिशा के बड़े मैदान में धीरे-धीरे चल रहा हूं। इसमें फंसकर थके हुए पैरों को बाहर निकालने और फिर से सक्रिय होने की पूरी कोशिश करूंगा।”
‘कौन बनेगा करोड़पति’ ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का हिंदी संस्करण Kaun Banega Crorepati 17
‘कौन बनेगा करोड़पति’ मूल रूप से ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का हिंदी संस्करण है। यह शो 2000 में शुरू हुआ और तब से हिंदी भाषी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस शो को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते रहे हैं, केवल तीसरे सीजन में शाहरुख खान ने एक सीजन के लिए उनकी जगह ली थी। शो का फॉर्मेट काफी रोचक और सरल है।
इसमें कंटेस्टेंट से मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होता है। अगर कंटेस्टेंट उत्तर देने में असमर्थ होते हैं या कोई संदेह होता है, तो उनके पास मदद लेने के लिए लाइफलाइन होती है। ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ सोनी टीवी और सोनी लिव पर उपलब्ध है।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat

