BJP सरकार पर Aditya Surjewala का बड़ा बयान: किसान कर्ज में डूबे, राहत नहीं

Aditya Surjewala

Digital Samaj कैथल। Aditya Surjewala विधायक आदित्य सुरजेवाला ने Kaithal से एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि BJP सरकार की किसान-विरोधी नीतियों और नियत का नतीजा अब देश के किसानों पर कर्ज का फंदा बनकर लटक रहा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के लिए नासूर बनी MODI सरकार में आज पूरे देश के किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ चुका है। यह आंकड़ा खुद MODI सरकार ने संसद में दिया है। यह कर्ज केवल कमर्शियल बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और ग्रामीण सहकारी बैंकों से लिया गया संगठित क्षेत्र का है। इसमें भूमिहीन खेत मजदूरों और असंगठित क्षेत्र का ‘जानलेवा कर्ज’ शामिल ही नहीं है।

Aditya Surjewala आदित्य सुरजेवाला ने BJP सरकार पर आरोप लगाया कि BJP सरकार किसानों पर हर दिन धोखे और अत्याचार का नया रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन किसान कर्ज माफी की कोई योजना तो दूर, ऐसी कोई घोषणा करने से भी साफ़ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि खेती की इनपुट लागत लगातार बढ़ रही है, एमएसपी के नाम पर सरकारी धोखा हो रहा है, मौसम की मार के बाद मुआवजा देने से इनकार किया जा रहा है, बीमा कंपनियाँ प्रीमियम की ठगी कर रही हैं और फसलों की प्राइवेट लूट मची हुई है।

अब किसानों के पास न तो पुराना कर्ज चुकाने का जरिया बचा है और न ही अगली फसल बोने के लिए पूंजी। विधायक Aditya Surjewala ने कहा कि जब किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ाया जा रहा है, उसी दौरान मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में अपने पूंजीपति मित्रों का लगभग 20 लाख करोड़ रुपए का बैंक कर्ज माफ कर दिया है। Aditya Surjewala ने कहा कि पूंजीपति मित्रों के लिए पूरा सिस्टम तैयार है, लेकिन किसान परिवारों को कर्ज की आग में झोंककर उनकी खेती-किसानी छीन लेने का कुचक्र चलाया जा रहा है। अन्नदाता को कर्ज के बोझ तले दबने नहीं देंगे। किसान हित में संघर्ष जारी रहेगा।

Also Read: सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने ‘सद्गुरू कृपा अपना घर’ आश्रम का किया अवलोकन, बेसहारा लोगों के बीच बिताया समय: Cow Seva Gaushala Program Haryana

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp