Bank Fraud : बैंक में गिरवी गोल्ड को छुड़वाने को झांसा दे ठगे 5.27 लाख

Jind Fraud Case

गोल्ड छुड़वाने के बाद फर्म से लोन करवाने का झांसा देने का आरोप : Bank Fraud

जींद। Bank Fraud  : शहर थाना सफीदों पुलिस ने बैक में गिरवी रखे सोने को छुड़वाने का झांसा देकर दूसरी फर्म से पांच लाख 27 हजार रुपये हड़पने पर  एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
गांव मोहाना निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोहाना में कैश फॉर गोल्ड के नाम से कार्यालय चलाता है। सोना गिरवी रखने के बाद सस्ती ब्याज दर पर लोन करता है।

जींद। Bank Fraud : गत 28 अक्टूबर को गांव शिल्लाखेड़ी निवासी विनोद उसके पाया और घर को सोना बैंक में गिरवी रखा होने की बात कही। जिन्हें छुड़वा कर उसकी फर्म से गोल्ड लेने की बात कही। जिसके बाद उसने झांसे में आकर पांच लाख रुपये आरोपित के खाते में भेज दिए। जबकि 27 हजार रुपये गुगल पे से आरोपित के खाते में भेज दिए। जिसके बाद आरोपित अपने गहने लेकर उसके पास नही आया और न ही उसका फोन उठाया। जब वह आरोपित के घर पहुंचा तो आरोपित ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और राशि लौटाने से मना कर दिया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read : Delhi: 5 Leaders Mourn Kalka Family Loss harmeet singh kalka mother death उपराज्यपाल संधू और मंत्री सिरसा ने हरमीत सिंह कालका की माता के निधन पर शोक जताया

Also Read : महिलाओं को 5 लाख तक का लोन कैसे मिलेगा? जानिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना Haryana Matrushakti Yojana 2026

Also Read : Jind Car Accident : कार ने मारी टक्कर, सड़क पार कर रही महिला की मौत

Follow Us:YouTube

Follow Us: Facebook

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp