गणगौर महोत्सव के दंगल में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान कानाराम राठौर को किया गया सम्मानित: Bhattukalan Shaheed Diwas Event

development of slums 700 crore budget
Bhattukalan Shaheed Diwas Event भट्टूकलां: रामदेवरा चौक पर शहीद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणगौर महोत्सव के दंगल में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के उभरते पहलवान कानाराम राठौर को सम्मानित किया गया। पहलवान कानाराम राठौर ने हाल ही में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान जबरदस्त दमखम दिखाया। उन्होंने अपने 5 कड़े मुकाबलों में से 3 में विजय श्री हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस तकनीकी निपुणता और खेल भावना को देखते हुए खेल प्रेमियों ने उनका सार्वजनिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया।

समारोह की विशेषता Bhattukalan Shaheed Diwas Event

समारोह की विशेषता यह रही कि गांव के सबसे बुजुर्ग 95 वर्षीय श्योकरण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कानाराम की पीठ थपथपाते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। युवाओं को संबोधित करते हुए श्योकरण ने कहा, आज के समय में युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकलकर खेलों को अपनाना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल ही युवाओं को अनुशासन और शक्ति सिखाते हैं। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने कानाराम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्थानीय युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह के सम्मान कार्यक्रमों से ग्रामीण प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ता है।

कार्यक्रम में मौजूद रहे Bhattukalan Shaheed Diwas Event

रिटायर्ड सूबेदार मेजर पाल सिंह साईं, रिटायर्ड कैप्टन राकेश ढाका, रिटायर्ड शमशेर सिंह फौजी, रोहतास डूडी, बलबीर ढाका, दलीप सिंह गुर्जर, संजय साईं जंगली भट्टू, पंच संतोष जोशी, डा सुशील जांगड़ा, सतपाल गुज्जर भट्टू आला, गोपाल बंसल खुशी नई उम्मीद संस्था, हुकुम सिंह राठौड़, बजरंग, हनुमान सिंह, कालू सिंह राठौड़, मांगेराम गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। इसके उपरांत पूरे विजय जुलूस के साथ पहलवान काना राम राठौड़ पुत्र स्व. नगेंद्र सिंह राठौड़ उनके घर ले जाया गया, जहां परिवार ने भी उनका स्वागत किया।

Also Read: महाष्टमी के दिन इस तरह कन्या पूजन करने से मिलेगा माँ का आशीर्वाद: 2026 Maha Ashtami

Also Read: क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage

Also Read: क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage

Also Read: क्या है मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना और किसे मिलेगा इसका लाभ? Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana Haryana

Also Read: इन्द्री में जनसुनवाई के दौरान रामकुमार कश्यप ने क्या दिए बड़े निर्देश Ramkumar Kashyap Jan Sunwai

📲 Join WhatsApp Channel

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp