Panipat : सावधान-दिनदहाड़े 7 महीने के मासूम बच्चे का अपहरण child kidnapping

Delightful baby boy crawling on a wooden floor, playing happily in a vibrant green nursery, Children played games on Heart Day,child kidnapping

पानीपत child kidnapping पानीपत के ऐतिहासिक काला आंब क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार के 7 महीने के मासूम बच्चे हिंमाशु का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। किडनैपरों ने बच्चे की 7 वर्षीय बड़ी बहन आशियाना के हाथों से उसे जबरन छीना और पल्सर बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए।

child kidnapping जानकारी मुताबिक पीड़ित परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर का रहने वाला है और फिलहाल काला आंब के पास झुग्गियों में रह रहा था। घटना के समय बच्चे के माता-पिता पास ही एक शादी समारोह में ढोलक बजाने गए थे। घर पर 7 महीने का हिमांशु अपनी 7 साल की बहन आशियाना के पास था। आशियाना ने बताया कि पल्सर बाइक पर 2 युवक आए। उन्होंने पहले उसे कुरकुरे का लालच देकर बच्चा उनके हवाले करने को कहा।

child kidnapping जब छोटी बच्ची नहीं मानी, तो बदमाशों ने जबरदस्ती उसकी गोद से मासूम हिमांशु को झपट लिया और बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए फरार हो गए। जैसे ही माता-पिता को इस अनहोनी की सूचना मिली, वे बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। परिवार का कहना है कि वे यहां मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि बच्ची के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Also Read:Jind: सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दो युवकों पर करवाया मामला दर्ज, हनी ट्रैप मामले का पर्दाफाश honey trap

Also Read:dayalu yojana haryana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: उपायुक्त

Also Read:Haryana के यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा मुद्दा: अजमेर–रोहतक स्पेशल ट्रेन को डेली इंटरसिटी बनाने की मांग राज्यसभा में उठाई : रेखा शर्मा Madar Rohtak Special Train

Also Read:Chandigarh अवैध ऑटो साम्राज्य: दूसरे राज्यों के तीन पहिया वाहन नियम तोड़ते बेरोक, प्रदूषण फैला रहे, जबकि स्थानीय अनुज्ञापत्र वाले चालक बेरोजगार Chandigarh Illegal Auto Rikshaw

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp