Rohtak : Clouds of crisis over crops मौसम की मार से सहमे किसान, गेहूं-सरसों की फसलों पर संकट के बादल

Clouds of crisis over crops
Rohtak : Clouds of crisis over crops मौसम की मार से सहमे किसान, गेहूं-सरसों की फसलों पर संकट के बादल। अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार शाम तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी देर शाम तक जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। मौसम के इस बदलाव का सीधा असर खेतों में खड़ी फसलों पर देखने को मिल रहा है।

सरसों और सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।Clouds of crisis over crops

Clouds of crisis over crops
Clouds of crisis over crops
तेज हवा और हल्की बारिश के चलते गेहूं की फसल कई जगह झुक गई है, जबकि सरसों और सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पाक्समा निवासी किसान बिट्टू, जय भगवान के अनुसार, अगर बारिश और हवा का यह दौर जारी रहा तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। समचाना के सूरज, पवन, रिंकू, बंटी ने भी चिंता जताते हुए बताया कि सरसों की फसल पककर तैयार है और कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में गेहूं व सरसों की फसलों में भारी नुकसान हो सकता है।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Follow Us: Youtube
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp