बालाजी टेलीफिल्म्स लाया ‘वर्टिकल वीडियो’ वाला ‘कटिंग’ ऐप: Cutting’ App with Vertical Video

Silhouetted couple sharing an intimate moment against a colorful twilight sky. Rakesh Bedi- Sara Arjun

Cutting’ App with Vertical Video, मुंबई: बालाजी टेलीफिल्म्स जल्द ही छोटी-छोटी सीरीज शुरू करने वाला है, जो कि ‘कटिंग’ नाम के ऐप पर रिलीज की जाएगी। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर भारत के मोबाइल यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जिसे हर तरह के दर्शक देख सकेंगे। ‘कटिंग’ पर ओरिजिनल शो ‘मिसिंग प्रिया’ के साथ-साथ अलग-अलग जॉनर के कई नए फिक्शन और नॉन-फिक्शन शो रिलीज किए जाएंगे।

हाल ही में शो का लॉन्च इवेंट हुआ Cutting’ App with Vertical Video

हाल ही में शो का लॉन्च इवेंट हुआ था, जिसमें बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप सीआरओ नितिन बर्मन, हेड ऑफ मेघना जोशी और ‘कटिंग’ के ओरिजिनल स्टार कास्ट इकबाल खान, शरद मल्होत्रा, एबिगेल पांडे, शहजाद शेख, चाहत पांडे, ऐश्वर्या सखूजा सहित कई कलाकार मौजूद थे।

फैमिली एंटरटेनमेंट के वन-स्टॉप डेस्टिनेशन Cutting’ App with Vertical Video

फैमिली एंटरटेनमेंट के वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में कटिंग हर हफ्ते एक सोच-समझकर तैयार किया गया कंटेंट लाइन-अप पेश करता है, ताकि दर्शकों को हर दिन उनके मूड के हिसाब से कुछ नया देखने को मिले। लॉन्ग-फॉर्म फिक्शन शोज, बिंज-वर्थी ओरिजिनल्स, वर्टिकल शॉर्ट-फॉर्म सीरीज और मजेदार नॉन-फिक्शन कंटेंट के जरिए कटिंग रोजाना एंटरटेनमेंट का डोज देगा।

हाल ही में इसका आधिकारिक लॉन्च 19 जनवरी Cutting’ App with Vertical Video

यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर वर्टिकल वीडियो फॉर्मेट को अपनाता है, जिससे मोबाइल पर देखने का अनुभव और भी आसान और मजेदार होगा। हाल ही में इसका आधिकारिक लॉन्च 19 जनवरी को हुआ था। इस प्लेटफॉर्म की साप्ताहिक प्रोग्रामिंग सास बहू और स्वाद (फैमिली ड्रामा) सोमवार से गुरुवार तक है। वहीं, ‘मिसिंग प्रिया’ (कटिंग ओरिजिनल बिंज शो) हर शुक्रवार, ‘जान लेवा इश्क’ (वर्टिकल सीरीज) हर शनिवार, ‘रोमियो के दिल में जूलिएट’ (वर्टिकल सीरीज) हर शनिवार, और ‘होनेस्टली व्हाय नॉट?’ (नॉन-फिक्शन) हर रविवार आएगी।

ओरिजिनल शोज की घोषणा की Cutting’ App with Vertical Video

इसके अलावा, कटिंग ने आने वाले समय के लिए भी कई नए ओरिजिनल शोज की घोषणा की, जिनमें ‘मुझे तू चाहिए’ (इकबाल खान, मानसी स्कॉट), एसीपी विक्रांत (शरद मल्होत्रा, विनय आनंद), जाफना हिल्स (ऐश्वर्या सखूजा, सिद्धार्थ भारद्वाज), और घर तेरा मेरा (करिश्मा सावंत, शहजाद शेख) शामिल हैं, साथ ही कई वर्टिकल शोज जल्द ही दर्शकों के लिए आने वाले हैं।

संजय द्विवेदी ने कहा Cutting’ App with Vertical Video

बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप सीईओ और सीएफओ संजय द्विवेदी ने कहा, “‘कटिंग’ हमारे डिजिटल सफर में एक स्पष्ट और सशक्त कदम है। आज के दर्शक ऐसा कंटेंट चाहते हैं, जो आसान और लगातार उपलब्ध रहे। इस ओरिजिनल कंटेंट स्लेट के जरिए हम अनुशासित कंटेंट रणनीति, नए फॉर्मेट्स और प्लेटफॉर्म की स्थायी ग्रोथ के साथ हर दिन के मनोरंजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य ‘कटिंग’ को एक भरोसेमंद और परिवार के साथ देखे जाने योग्य एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है।”

नितिन बर्मन ने कहा Cutting’ App with Vertical Video

बालाजी टेलीफिल्म्स के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नितिन बर्मन ने कहा, “‘कटिंग’ का ओरिजिनल कंटेंट स्लेट दर्शकों की असली देखने की आदतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शॉर्ट बर्स्ट्स (छोटे-छोटे समय में देखने योग्य कंटेंट), रोजाना एंगेजमेंट और अपॉइंटमेंट व्यूइंग। इससे ब्रांड्स और पार्टनर्स को अलग-अलग फॉर्मेट्स में सक्रिय दर्शकों से सार्थक रूप से जुड़ने के शानदार अवसर मिलते हैं। जैसे-जैसे प्लेटफॉर्म आगे बढ़ेगा, हमारा फोकस दर्शकों और विज्ञापनदाताओं दोनों के लिए लगातार उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट और मजबूत वैल्यू प्रदान करने पर रहेगा।”

हेड ऑफ कंटेंट मेघना जोशी ने कहा Cutting’ App with Vertical Video

हेड ऑफ कंटेंट मेघना जोशी ने कहा, “‘कटिंग’ के साथ हमारा उद्देश्य ऐसा कंटेंट बनाना रहा है जो रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से फिट हो सके। कहानियां जो जानी-पहचानी हों, दिलचस्प हों और बिना किसी झंझट के देखी जा सकें। यह स्लेट फैमिली ड्रामा, बिंज-वर्थी ओरिजिनल्स, वर्टिकल फॉर्मेट्स और नॉन-फिक्शन का मजबूत मिश्रण है, जिसे खास तौर पर मोबाइल-फर्स्ट दर्शकों के लिए तैयार किया गया है। हर शो को इस तरह चुना गया है कि हफ्ते के हर दिन दर्शकों को लगातार मनोरंजन मिलता रहे, ताकि उनके मूड के हिसाब से हमेशा कुछ न कुछ देखने को मिले।”

Also Read: अनुपम खेर की मां दुलारी ने कश्मीरी मंगलसूत्र पहनकर किया रैंप वॉक’, फैंस को आया पसंद: Ramp Walk Wearing a Kashmiri Mangalsutra

Also Read: ताऊ तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं…शो में बदसलूकी के बाद प्रांजल दहिया ने किया मनचलों की मानसिकता पर वार: Pranjal Dahiya

Also Read: 50 साल से कांग्रेस में हूं, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी : दिग्विजय सिंह- Digvijay Singh has been in Congress Party

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

Follow Us: Youtube

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp