Delhi Budget Session 2026 दिल्ली विधानसभा बजट सत्र: सदन में आज आर्थिक सर्वेक्षण और 24 को पेश होगा बजट

Delhi Budget Session 2026

नई दिल्ली: Delhi Budget Session 2026 देश की राजधानी दिल्ली में आगामी बजट सत्र को लेकर दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 23 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 23 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित होगा। जिसे लेकर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन की तैयारियों का व्यापक जायजा लिया था। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सार्थक चर्चा का उदाहरण बने सत्र Delhi Budget Session 2026

नई दिल्ली: Delhi Budget Session 2026  विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह सत्र संसदीय परंपराओं की गरिमा और सार्थक चर्चा का उदाहरण बनना चाहिए। साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने आगामी बजट सत्र की तैयारियों और दिल्ली के विकास से जुड़े विभिन्न विधायी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

सीएम रेखा ने विजेंद्र गुप्ता से की मुलाकात Delhi Budget Session 2026

नई दिल्ली: Delhi Budget Session 2026  सीएम रेखा ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया। उन्होंने लिखा, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आगामी बजट सत्र की तैयारियों तथा दिल्ली के विकास से जुड़े विभिन्न विधायी विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। हमारी सरकार दिल्ली की प्रगति और जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट प्रस्तुत करने के लिए पूर्णतः समर्पित है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस सत्र के कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है।

आर्थिक सर्वेक्षण पेश 23 मार्च को Delhi Budget Session 2026

नई दिल्ली: Delhi Budget Session 2026 कैबिनेट के फैसले के अनुसार, सत्र के पहले दिन 23 मार्च को सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। यह रिपोर्ट पिछले एक वर्ष के दौरान राजधानी की आर्थिक स्थिति, राजस्व प्राप्ति, व्यय, विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों और प्रमुख योजनाओं की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रदान करेगी।

वार्षिक बजट 24 को Delhi Budget Session 2026

नई दिल्ली: Delhi Budget Session 2026 24 मार्च को दिल्ली सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक बजट प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास वित्त विभाग होने के कारण वे स्वयं बजट पेश करेंगी। इस बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, स्वच्छता और शहरी सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने की संभावना है। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण संबंधी नई घोषणाओं की भी उम्मीद जताई जा रही है।

25 मार्च को बजट पर चर्चा Delhi Budget Session 2026

Delhi Budget Session 2026
Delhi Budget Session 2026

नई दिल्ली: Delhi Budget Session 2026 सत्र के तीसरे दिन 25 मार्च को बजट पर चर्चा होगी, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने विचार रखेंगे। चर्चा के पश्चात सरकार अपनी प्रतिक्रिया देगी और आवश्यक प्रक्रियाओं के साथ बजट को पारित कराया जाएगा। वहीं, चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करके बजट पास किया जाएगा। बजट सत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में भी काफी सक्रियता देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आगामी बजट के माध्यम से रेखा गुप्ता सरकार राजधानी के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाओं और पहलों की घोषणा कर सकती है।

also reads:Bank Fraud : बैंक में गिरवी गोल्ड को छुड़वाने को झांसा दे ठगे 5.27 लाख
also reads:Delhi: 5 Leaders Mourn Kalka Family Loss harmeet singh kalka mother death उपराज्यपाल संधू और मंत्री सिरसा ने हरमीत सिंह कालका की माता के निधन पर शोक जताया

also reads:Didwada Sarpanch News : डिडवाडा के सरंपच समेत 35 लोगों पर मामला दर्ज

also reads:Delhi Hospitals Big Update 2026:Delhi hospitals to be integrated दिल्ली के अस्पतालों का होगा एकीकरण, बढ़ेंगी पीजी और एबीबीएस की सीटें : रेखा गुप्ता

Follow Us:http://YouTube

Follow Us:http://Facebook

Follow Us:http://digitalsamaj.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp