Delhi Updates 2026: Patparganj Police की Explosive Action, खतरनाक आरोपी घंटों में Arrest

Delhi Updates 2026

Delhi Updates 2026 दिल्ली की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया (पीआईए) थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते

नई दिल्ली:Delhi Updates 2026 दिल्ली की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया (पीआईए) थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग के एक मामले को बहुत ही कम समय में सुलझा लिया। इस मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

Delhi Updates 2026 शिकायतकर्ता धर्मेंद्र अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था

घटना 1 अप्रैल की सुबह करीब 4:30 बजे की है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। जब वह गाजीपुर गांव के पास जीबीएसएस स्कूल, गौशाला वाली गली के पास पहुंचा, तभी तीन अज्ञात युवक एक स्कूटी पर सवार होकर उसके पास आए। पीछे बैठे युवक ने अचानक उनका मोबाइल फोन छीन लिया और तीनों आरोपी तेज रफ्तार में वहां से फरार हो गए।

Delhi Updates 2026 थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम बनाई गई, जो एसएचओ के नेतृत्व और एसीपी मधु विहार के मार्गदर्शन में काम कर रही थी। टीम में हेड कांस्टेबल हर्षित, सुनील शर्मा, मणि राम और अनिल भाटी शामिल थे।

Delhi Updates 2026 पुलिस टीम ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला

Delhi Updates 2026
Delhi Updates 2026

जांच के दौरान पुलिस टीम ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला। अलग-अलग रास्तों और संभावित भागने के रूट को ध्यान में रखते हुए कई कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। साथ ही तकनीकी निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस का भी सहारा लिया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली।

Delhi Updates 2026 पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राधू पैलेस जेजे क्लस्टर इलाके में छापा मारा

पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राधू पैलेस जेजे क्लस्टर इलाके में छापा मारा, जहां से आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई। जांच में पता चला कि यह स्कूटी पहले ही मधु विहार थाने में चोरी की रिपोर्ट के तहत दर्ज थी।

Delhi Updates 2026 आरोपी इरफान की उम्र 24 साल है और वह ईस्ट गुरु अंगद नगर इलाके का रहने

आरोपी इरफान की उम्र 24 साल है और वह ईस्ट गुरु अंगद नगर इलाके का रहने वाला है। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह नशे (स्मैक) का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए उसने स्नैचिंग जैसे अपराध करना शुरू कर दिया।

Delhi Updates 2026
Delhi Updates 2026

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी अन्य मामलों में भी शामिल रहा है या नहीं।

also reads:Jind CIA Staff Action : तीन युवक गिरफ्तार, 4 पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद

also reads:Delhi Updates 2026: Patparganj Police की Explosive Action, खतरनाक आरोपी घंटों में Arrest

also reads:Jind Road Accident : परिवहन समिति बस तथा गाड़ी भिडंत में आधा दर्जन यात्री घायल

also reads:Viral News: हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी 2nd एग्जाम 2026: 4 से 10 अप्रैल तक करें आवेदन, अंक सुधार का मौका Haryana Board 2nd Exam 2026 Apply Online

also reads:BIG UPDATE 2026 : Pankaj Kumar Singh का STRONG ACTION on ZERO TOLERANCE

Follow Us: http://www.facebook.com

Follow Us: http://digitalsamaj.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp