4.370 किलोग्राम चरस, 137.07 किलोग्राम गांजा व 385.91 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद :Drug Smuggler Arrested
जींद। Drug Smuggler Arrested : जिला पुलिस द्वारा गत एक जनवरी से नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अबतक 23 मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामलों में पुलिस ने 38 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.370 किलोग्राम चरस, 137.07 किलोग्राम गांजा, 385.91 किलोग्राम डोडा पोस्त व 0.41864 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने अबतक पीआईटी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए चार नशा तस्करों को डिटेन कर जेल भेजा है। छह केसों में सात आरोपितों व उनके दो परिजनों की दो करोड़ 47 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है।
छह मामलों में सात आरोपितों व दो परिजनों की दो करोड़ 47 लाख रुपये की संपत्ति करवाई फ्रीज : Drug Smuggler Arrested
जींद। Drug Smuggler Arrested : पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस नशे को किसी भी सूरत में जिले में फैलने नहीं देगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को देंए सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। एसपी ने बताया कि पुलिस ने जिले में धमतान साहिब, चमेला कालोनी नरवाना व रसीदां को नशा तस्करी को लेकर हॉट स्पाट घोषित किया गया है। इन गांवों व कालोनी में पुलिस ने बिजली निगम के साथ समन्वय स्थापित कर सघन तलाशी अभियान भी चलाया है। इस दौरान बिजली निगम द्वारा 24 लाख रुपये जुर्माना भी लोगों पर लगाया गया है।
Related Posts
जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ पूरी सतर्कता एवं गंभीरता से कार्य कर रही है Drug Smuggler Arrested
जींद। Drug Smuggler Arrested : डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा ने बताया कि पुलिस समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाती रहती है। पुलिस द्वारा न केवल आरोपितों को गिरफ्तार किया जा रहा है बल्कि उनके नेटवर्क को भी ध्वस्त करने के लिए गहनता से जांच कर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि नशे की जड़ों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को भी नशा तस्करी या नशा की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आमजन का सहयोग ही नशामुक्त समाज की दिशा में सबसे बड़ा योगदान है।
नशे के नेटवर्क को तोडऩे के लिए गहन जांच
एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि नशे के नेटवर्क को तोडऩे के लिए सभी जांच अधिकारी गहनता से जांच करते हैं। जो नशा की तस्करी के आरोपित पकड़े जाते हैं, उनसे गहनता से पूछताछ की जाती है। वह कहां से सप्लाई लेकर आया, कहां पर सप्लाई करने वाला था। इसी प्रकार पुलिस एक-एक कड़ी जोड़ कर जहां तक संभव हो अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है।
Also Read :रूस में भारतीय युवक की मौत : रूस में मारे गए युवक अनुज का शव गांव पहुंचा, परिवार में मातम
Also Read :जींद बाल विवाह : जींद में भी बची नाबालिग लड़की बची बालिका वधु बनने से

