सांकेतिक जांच में बड़ी सफलता: पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने वाले जासूस पकड़े गए Espionage Network Ghaziabad

Mason Intezaar murder case,Espionage Network Ghaziabad

गाजियाबाद Espionage Network Ghaziabad सीसीटीवी के जरिए जासूसी के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली निवासी समीर उर्फ शूटर, शामली का समीर पठान और गाजियाबाद का शिवराज शामिल हैं।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को संवेदनशील इलाकों के वीडियो और फोटो भेजते थे। एजेंसियों के मुताबिक यह नेटवर्क कई शहरों में सक्रिय था और इसके जरिए लगातार गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाई जा रही थीं।

आरोपियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई Espionage Network Ghaziabad

Mason Intezaar murder case,Espionage Network Ghaziabad

Espionage Network Ghaziabad पुलिस के अनुसार, नई गिरफ्तारियों के बाद इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों ने किन-किन स्थानों की जानकारी और फुटेज विदेश भेजी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दरअसल, कुछ समय पहले साहिबाबाद क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर फुटेज विदेश भेजे जाने का मामला सामने आया था। जांच में सामने आया कि यह काम सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था, जिसमें महत्वपूर्ण स्थानों के वीडियो और तस्वीरें एकत्र कर पाकिस्तान में बैठे आकाओं को भेजी जा रही थीं।

kaithal wife murder,Kaithal murder case, Haryana crime news, wife murder, husband arrested, domestic violence, Kaithal police, murder in Kaithal, breaking news Haryana, कैथल हत्या मामला, पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार, घरेलू हिंसा, हरियाणा क्राइम न्यूज़, महिला हत्या केस

Espionage Network Ghaziabad मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई राज्यों से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और नेटवर्क के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े पाए गए। अब जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं। विशेष रूप से यह पता लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स की क्या भूमिका है, किन संवेदनशील स्थानों की जानकारी साझा की गई और जासूसी के लिए किन डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Also Read: Apply by March 31 in 2026: MTech in IP Robotics and AI आईपी में एमटेक रोबोटिक्स और एआई प्रोग्राम शुरू

Follow Us: Facebook

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp