Farah Khan-Shahrukh Khan Film, मुंबई: फराह खान (Farah Khan) कोरियोग्राफर के साथ-साथ एक सफल निर्देशक के तौर पर भी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखती हैं। लंबे समय से दर्शक उनकी निर्देशन में वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब खुद फराह खान Farah Khan ने इस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही एक नई फिल्म के साथ डायरेक्टर की कुर्सी पर लौटने वाली हैं। खास बात यह है कि इस बड़े ऐलान के लिए न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और न ही किसी स्टूडियो की आधिकारिक घोषणा, बल्कि यह जानकारी एक घरेलू मुलाकात के दौरान सामने आई।
यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए जुड़ी फराह खान Farah Khan-Shahrukh Khan Film
दरअसल, फराह खान (Farah Khan) अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अक्सर फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में टीवी अभिनेता नकुल मेहता से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी वापसी का संकेत दिया। नकुल ने उनसे कहा कि दर्शक उनकी बनाई फिल्मों को मिस कर रहे हैं। इस पर फराह (Farah Khan) ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और साफ कर दिया कि वह फिर से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सही समय का इंतजार कर रही हैं।
Related Posts
- new delhi 2026 updates : ip estate delhi encounter दिल्ली के आईपी एस्टेट में खतरनाक मुठभेड़, हत्या में फरार बदमाश आखिरकार गिरफ्तार
- delhi police 2026 updates:delhi police manan sharma दिल्ली पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे अपराधी मनन शर्मा को किया गिरफ्तार
- सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने ‘सद्गुरू कृपा अपना घर’ आश्रम का किया अवलोकन, बेसहारा लोगों के बीच बिताया समय: Cow Seva Gaushala Program Haryana
साल के अंत तक प्रोजेक्ट पर हाथ डालें Farah Khan-Shahrukh Khan Film
फराह खान (Farah Khan) ने यह भी इशारा दिया कि उनकी अगली फिल्म शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ हो सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनके बच्चे कॉलेज चले जाएंगे, वह फिल्म पर काम शुरू कर देंगी और संभव है कि साल के अंत तक प्रोजेक्ट पर हाथ डालें। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि अगर निर्देशन करेंगी तो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का ही इंतजार करेंगी, वरना तब तक यूट्यूब पर काम करती रहेंगी। उनके इस बयान से साफ हो गया है कि फराह खान (Farah Khan) की अगली फिल्म में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मौजूदगी देखने को मिल सकती है।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Follow Us: Youtube