तावडू: firing at office सदर थाना क्षेत्र के राठीवास गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवक के ऑफिस पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना 24 अगस्त 2025 की रात की है, लेकिन मामले में कार्रवाई लगभग तीन महीने बाद 30 नवंबर को की गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दो–तीन दिन पहले धर्मेंद्र ने उनके साथ झगड़ा भी firing at office
पीड़ित महेश निवासी राठीवास के अनुसार ने धर्मेंद्र पुत्र सतपाल और ओमपाल पुत्र माधो सिंह लगातार उन्हें फोन पर गाली‐गलौच कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दो–तीन दिन पहले धर्मेंद्र ने उनके साथ झगड़ा भी किया और जान से मारने की धमकी दी। महेश का दावा है कि 24 अगस्त को रात करीब 10:31 बजे एक कार उनके कार्यालय रंगाला–राठीवास रोड पर पहुंची, जिसमें बैठे एक व्यक्ति ने गाड़ी से बाहर निकले बिना दो बार गोली चलाई। इससे ऑफिस का शीशा टूट गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
Related Posts
किसी व्यक्ति से फायरिंग करवाकर उनकी जान लेने की कोशिश की firing at office

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें धर्मेंद्र और ओमपाल पर शक है कि उन्होंने ही किसी व्यक्ति से फायरिंग करवाकर उनकी जान लेने की कोशिश की। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज होने की बात कही गई। 25 अगस्त को महेश ने चौकी खोरी कला में शिकायत दर्ज कराई। तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम का कहना है कि पुलिस मामले में जांच कर रही थी, प्राथमिक जांच में ऑफिस पर फायरिंग की की पुष्टि हुई है, जिसका आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
Also Read: HSSC CET Group C हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी पदों की मांग तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ाई
Related Posts
Also Read: Tahira Kashyap ने पिता को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, आयुष्मान खुराना बोले– आप बेस्ट हैं

