Digital Samaj गाजियाबाद। Husband wife friend -Murder ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शबनम (36) और फहीम (32) के रूप में हुई है। शबनम आरोपी राशिद की पत्नी थी, जबकि फहीम को राशिद का दोस्त बताया जा रहा है।
राशिद के घर के अंदर दोनों के शव बरामद Husband wife friend -Murder

Related Posts
Husband wife friend -Murder घटना की सूचना रात करीब 12:40 बजे डायल 112 पर मिली, जिसमें बुद्ध बाजार मोहल्ले में झगड़े की बात कही गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राशिद के घर के अंदर दोनों के शव बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फहीम रात के समय शबनम से मिलने उसके घर आया था। इसी दौरान राशिद भी वहां पहुंच गया, जिसके बाद तीनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर राशिद ने किसी भारी वस्तु से दोनों के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन Husband wife friend -Murder

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों के परिजनों से तहरीर लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Follow Us: Facebook

