अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार Illegal arms factory busted

Zaporizhzhia nuclear plant repair possible

नई दिल्ली: Illegal arms factory busted गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व चाक चौबंद सुरक्षा तैयारी में जुटे दक्षिण-पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने राजधानी में अवैध हथियार बनाने व बेचने वाले एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियारों की बड़ी खेप 20 कट़्टा, 12 कारतूस व अन्य सामान बरामद किए हैं। ये सभी आरोपी हत्या, गैंगस्टर एक्ट, लूटपाट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। यह सिंडिकेट लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर, यूपी व हरियाणा के गैंगस्टरों और बदमाशों को अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहा था।

डीसीपी अमित गाेयल के मुताबिक Illegal arms factory busted

डीसीपी अमित गाेयल के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तस्करों में उपेंद्र, गांव खेड़ी रकधान, मुजफ्फरनगर, यूपी का रहने वाला है। यह हत्या और गैंगस्टर एक्ट के पहले के दो मामलों में शामिल रहा है। अशरफ अली, गांव कैली दौराला, मेरठ का रहने वाला है और हत्या व गैंगस्टर एक्ट के पहले के दो मामलों में शामिल रहा है। बताया गया कि सतीश, गांव कपसरह, मेरठ का रहने वाला है। यह भी हत्या और गैंगस्टर एक्ट के पहले के दो मामलों में शामिल रहा है। भरत, राज नगर पार्ट-दो, पालम का रहने वाला है और हत्या के प्रयास और डकैती के पहले के छह मामलों में शामिल रहा है। इम्तियाज, गांव बगडोला, सेक्टर-आठ, द्वारका का रहने वाला है और डकैती, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के पहले के आठ मामलों में शामिल रहा है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में चल रहे अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।

 निशानदेही पर अवैध हथियारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली Illegal arms factory busted

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अवैध हथियारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और बड़ी मात्रा में कच्चा माल भी बरामद किया है। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले, अवैध हथियारों के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई में शामिल अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इसके तहत चार जनवरी को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, इंस्पेक्टर विजय कुमार बालियान की टीम ने राजोकरी टी-प्वाइंट, कापसहेड़ा के पास भरत नाम के एक तस्कर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ।

अवैध हथियार बनाने वाले एक सिंडिकेट के बारे में बताया Illegal arms factory busted

Illegal arms factory busted
Illegal arms factory busted

पूछताछ में इसने अवैध हथियार बनाने वाले एक सिंडिकेट के बारे में बताया और मेरठ के कैली गांव के रहने वाले अशरफ अली के शामिल होने के बारे में भी बताया। वह अवैध हथियार बनाने में सक्रिय रूप से शामिल था। उसने बताया कि अशरफ अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियाों की एक फैक्ट्री चला रहा है और दिल्ली-एनसीआर, यूपी व हरियाणा में सक्रिय अपराधियों को हथियार सप्लाई कर रहा है। उसकी निशानदेही पर कैली गांव में छापामारी कर अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़ हुआ। वहां से अशरफ अली, उपेंद्र और सतीश नाम के तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इनसे पूछताछ के बाद इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया Illegal arms factory busted

इनसे पूछताछ के बाद इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया गया। ये लोग सुनसान खेत में संगठित तरीके से अवैध हथियार बनाने वाली एक यूनिट चला रहे थे। वे भारी मशीनरी और कच्चे माल का इस्तेमाल कर कट्टा बना रहे थे। इनके कब्जे से 20 कट्टा, 12 कारतूस, सात लोहे की बैरल, एक लोहे की मशीन, जिसका इस्तेमाल लोहे की प्लेटों को आकार देने के लिए किया जाता है, चार लोहे के ब्लेड वाला एक ग्राइंडर, पांच छेनी, 9 लोहे के सैंडिंग टूल, 12 वेल्डिंग राड, पांच लोहे की रॉड, 18 स्प्रिंग, हथौड़े, स्क्रूड्राइवर, एक हैंड एयर ब्लोअर और आग्नेयास्त्र निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण और कच्चा माल बरामद किया गया।

also reads: आर्ट कार्निवल में चित्र, मूर्ति और डिजिटल कला का संगम Paintings in the Art Carnival

also reads: शास्त्रीय नृत्य की भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा emotionality of classical dance

also reads: दिल्ली को अगले दो दिन जहरीली हवा से राहत के आसार नहीं Delhi to face toxic air for next two days

also raeds: A teenage girl among the minors turned out to be pregnant झारखंड से लाए गए सात नाबालिग बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए-बचाई गई नाबालिगों में एक किशोरी गर्भवती निकली

also reads: Kapil Mishra असंगठित, गिग एवं प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने की प्रक्रिया में लाएं तेजीः कपिल मिश्रा

 

 

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp