बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने बताया Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026
पटना: Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026 बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने बताया कि उनकी दो फिल्मों की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है,जिसपर जल्द ही फिल्में बनाई जायेगी।
जावेद अख्तर ने मंगलवार की रात राजधानी पटना में आयोजित Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026
जावेद अख्तर ने मंगलवार की रात राजधानी पटना में आयोजित ‘किताब उत्सव’ के समापन समारोह में अपनी किताब ‘सीपियां’ के सन्दर्भ में चर्चा की। इस किताब में जावेद अख़्तर ने कबीर, तुलसी, रहीम, वृंद सहित अनेक कवियों द्वारा रचित चुनिंदा दोहों की सरल भाषा में व्याख्या की है।
Related Posts
जावेद अख्तर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये साढ़े पांच दशक से अधिक का समय हो गया Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026
जावेद अख्तर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये साढ़े पांच दशक से अधिक का समय हो गया है। उन्होंने अपने सिने करियर की शुरूआत सत्तर के दशक में शुरू की। उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर शोले, दीवार, जंजीर, सीता और गीता, त्रिशूल ,डॉन, क्राति, शक्ति, अंदाज और मिस्टर इंडिया समेत कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी, पटकथा और संवाद लिखे हैं।
वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया के बाद सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026
वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया के बाद सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी अलग हो गई। इसके बाद भी जावेद अख्तर ने फिल्मों के लिये संवाद और कहानी लिखने का काम जारी रखा।जावेद अख्तर ने लंबे अरसे से किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं लिखी है।
जावेद अख्तर ने बताया कि हाल ही में उन्होंने दो फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026
जावेद अख्तर ने बताया कि हाल ही में उन्होंने दो फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है, जिसपर जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में प्रदर्शित उनके पुत्र फरहान अख्तर की फिल्म लक्ष्य की स्क्रिप्ट लिखने के बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया।उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने दो फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम शुरू किया, जो अब पूरा हो गया है।
उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि यदि उनके बच्चों को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती है Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026
उन्होंने बताया कि वह अपने दोनों बच्चे फिल्मकार फरहान अख्तर और जोया अख्तर को इन फिल्मों की स्क्रिप्ट सुनायेंगे। यदि उन्हें ये स्क्रिप्ट पसंद आती है तो जल्द ही इस पर फिल्में बनाई जायेगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि यदि उनके बच्चों को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती है तो वे दूसरे निर्माताओं के पास जायेंगे और उन्हें उनकी स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाने को कहेंगे।
फिल्म ”सिलसिला” में जावेद अख्तर के गीत ”देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुये Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026
जावेद अख्तर ने वर्ष 1981 में निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की कालजई फिल्म सिलसिला से बतौर गीतकार काम करना शुरू किया। फिल्म ”सिलसिला” में जावेद अख्तर के गीत ”देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुये और ये कहां आ गये हम..” श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुये। फिल्म सिलसिला में अपने गीत की सफलता के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत लिखकर जन जन के हृदय के तार झनझनाये। हालांकि अब जावेद अख्तर ने फिल्मीं गीत लिखने कम कर दिये हैं।
जावेद अख्तर ने बताया कि आजकल के गानों में कोई गहराई नहीं रही Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026
जावेद अख्तर ने बताया कि आजकल के गानों में कोई गहराई नहीं रही। उन्होंने कहा कि एक पेशे के तौर पर बतौर गीतकार उन्होंने काफ़ी काम कर लिया है। उन्होंने कहा कि आजकल की परिस्थिति उनके अनुकूल नहीं है, इसलिए भी वह फ़िल्मों से दूरी बना लेते हैं। उन्होंने चोली के पीछे क्या है और सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे, जैसे फूहड़ गानों का जिक्र करते हुये कहा कि नब्बे के दशक में उन्हें कई बड़े बजट की फिल्मों में इस तरह के गीत लिखने के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने इस तरह के गीत लिखने से इंकार कर दिया।
जावेद अख्तर ने कहा उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बड़े बजट की सुपरहिट फिल्मों Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026

जावेद अख्तर ने कहा उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बड़े बजट की सुपरहिट फिल्मों के लिये गीत लिखे और कई फिल्में छोड़ी भी थी। उन्होंने बताया कि फूहड़ गीतों के कारण उन्होंने कई मशहूर फिल्मकारों के लिये गीत लिखने के लिये मना कर दिया। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि उन्होंने अपने करियर में जितने भी गीत लिखे हैं, उसमें से किसी भी गीत में अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है।
also reads:Jind चौथ मांग मामला : 2 करोड़ की चौथ मांगने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
also reads:Rape Case : अढाई वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म
also reads:Thrilling Match 2026: Bali Blasters won by 120 runs, शानदार जीत
also reads:Shocking Big Scam 2026: प्लॉट दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से ठगे 21 लाख रुपये
also reads:Thrilling Victory 2026: Megatel Fighters defeated GYM-11, मेगाटेल फाइटर्स की शानदार जीत
Follow Us: http://www.facebook.com
Follow Us: http://digitalsamaj.com

