घबराएं नही, पर्याप्त ईंधन उपलब्ध, अनावश्यक स्टॉक न करें : Jind LPG Gas News
Jind LPG Gas News जिले में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सप्लाई चैन सामान्य रूप से कार्य कर रही है। अनावश्यक रूप से स्टॉक करने की कोई आवश्यकता नही है। डीसी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल आवश्यकता के अनुरूप ही पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस लें तथा किसी भी प्रकार की जमाखोरी से बचें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक स्टॉक करना उचित नहीं है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी का परिचय दें और जिला प्रशासन का सहयोग करें।
जिले में 24 गैस एजेंसियां व 178 पेट्रोल पंप, आपूर्ति में कोई कमी नहीं :Jind LPG Gas News
Jind LPG Gas News: उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी गैस का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाए। यदि कहीं भी घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मांग के अनुसार पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीसी ने कहा कि जिले में पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों पर उपलब्धता की नियमित निगरानी की जा रही है। राशन डिपो व लेबर कैंटीनों में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आमजन व श्रमिक वर्ग को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस की कालाबाजारी अथवा अवैध भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को विशेष निगरानी रखने व आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आमजन के सहयोग से ही व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सकता है।
Related Posts
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें अधिक प्रयोग Jind LPG Gas News
Jind LPG Gas News: डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन जैसे बस व रेल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा।
जिला में 24 गैस एजेंसी कार्यरतए विशेष टीमों का गठन :डीएफएससी
डीएफएससी राजेश कुमार आर्य ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर मांग के अनुसार समिति के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। जिला भर में 24 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जो नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। जिले की 24 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 5881 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में गैस कंपनियों के पास लगभग 9947 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जो मांग से अधिक है। एलपीजी गैस की कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिले में 178 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जबकि लगभग 22 सीएनजी पंप भी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी नागरिक को पेट्रोल, डीजल अथवा एलपीजी गैस की आपूर्ति में कोई समस्या आती है तो वे जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01681-245375 पर संपर्क कर सकते हैं।
Also Read Jind LPG Gas जिला में पेट्रोल, डीएलपीजीजल व की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
Also Read Jind Fire Incident : मृतकों को 50 लाख व स्थायी नौकरी तथा घायलों को दस लाख मुआवजा देने की मांग
Also ReadSanjay Senior Manager ITPO 2026 में 35 Years of LEGENDARY और प्रेरणादायक Service पर गौरवपूर्ण नमन

