kho kho trial यूपी की महिला और पुरुष खो-खो टीम का हुआ चयन गीता संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ खो खो ट्रायल

kho kho trial

गाजियाबाद: kho kho trial लोहिया नगर स्थित गीता संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार को राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष-महिला खो खो ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें यूपी की पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया। दोनों टीमों के लिए 36 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित टीम 11 से 15 जनवरी 2026 तक तेलंगाना में होने वाली 58‌‌वीं राष्ट्रीय सीनियर खो खो प्रतियोगिता में भाग लेगी। ट्रायल का शुभारंभ जिला खो-खो एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रिचा सूद और सचिव भूपेंद्र सिंह ने किया।

ट्रायल कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रायल में लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा kho kho trial

ट्रायल कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रायल में लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से विनय जायसवाल, राधेश्याम यादव और हर्षिता त्रिपाठी चयनकर्ता रहे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को तकनीकी, फुर्ती, वजन, कद और अन्य कई स्तर पर परख कर चयन किया। महिला और पुरुष टीम में 18-18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर डॉ. अरुण त्यागी, सुनील वशिष्ठ, अशोक त्रिपाठी, नरेश चौधरी, दीपा विश्वकर्मा, शिवानी, अशोक नागर, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

kho kho trial
kho kho trial

Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

 

Also Read: Hema Malini Post After Dharmendra Death: ‘वो मेरे लिए सब कुछ थे,’ धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने बयां किया अपना दर्द

Also Read: Anupam Kher Experience at the 56th IFFI: एक्टर अनुपम खेर ने 56वें आईएफएफआई का अनुभव किया साझा, बोले- ‘बेहद शानदार रहा’

Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट

Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

Related Posts

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp