पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू : Kidnapping Case
जींद। Kidnapping Case :जुलाना क्षेत्र के देवरड़ गांव में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवरड़ गांव निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को गांव के ही सोनू, मोनू और उनके अन्य साथियों ने उसका अपहरण कर लिया। पीडि़त के अनुसार आरोपी तीन बाइकों पर सवार होकर आए और उसे जबरदस्ती पकड़ कर बाइक पर बैठाकर पिल्लूखेड़ा मंडी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे एक सुनसान स्थान पर ले गए। नीरज ने बताया कि वहां पहुंचकर आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि सोनू, मोनू और उनके साथियों ने डंडों और रॉड से उस पर हमला किया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। पीडि़त ने यह भी बताया कि एक आरोपित के पास अवैध हथियार भी था। जिससे उसे डराया.धमकाया गया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बीचबचाव कर किसी तरह युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल अवस्था में उसे जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपित युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फराार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Also Read : Drug Free Campaign in Panipat : पानीपत में नशा मुक्त अभियान 2 गांवों में पुलिस की डोर-टू-डोर जागरूकता
Related Posts
Also Read : Factory Case : फैक्ट्री पर रेड के मामले को दबाने के लिए जीएसटी अफसरों के की 60 लाख की डील
Also Read : Eco Car Accident : पौली के पास अनियंत्रित होकर ड्रेन में पलटी ECO गाड़ी, 1 महिला की मौत

