लोनी:meat from dead animals लोनी थाना पुलिस ने रविवार को मीट लेकर दिल्ली जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमूना लिया और बाकी मीट को जमीन के नीचे दबा दिया। बताया गया कि पहले से ही मृत पुशओं का मांस बेचने दिल्ली जा रहे थे। रहीस पुर में रहने वाले सुमित शर्मा ने बताया कि रविवार को वह दोस्त संजय और पवन के साथ टीला मोड़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि रोड पर एसयूवी कार में लगी ट्रॉली से खून रिस रहा था। उन्होंने पीछा कर एसयूवी कार को श्याम इंडस्ट्रियल एरिया के पास रोक लिया।
ट्रॉली में करीब दो किलो मांस प्लास्टिक के बोरे में भरा हुआ meat from dead animals

इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रॉली में करीब दो किलो मांस प्लास्टिक के बोरे में भरा हुआ था। आरोपियों की पहचान लोनी के ही सिकरानी के रहने वाले अजय और सोनू के रूप में हुई, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे मृत पशुओं को शकलपुरा के जंगल में काटकर मांस को दिल्ली चांद बाग निवासी एक व्यक्ति को देने जा रहे थे। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहले से मृत पशु का मीट खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। नमूना जांच के लिए भेजा है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Related Posts
Also Read: सैन्य वाहनों की टक्कर से एक जवान की मौत, दो घायल military vehicle collision

