Minor rape case Safidon 15 वर्षीय किशोरी गर्भवती, युवक के खिलाफ दुष्कर्म केस दर्ज

Minor rape case Safidon

नाबालिग हुई गर्भवती, दुष्कर्म का मामला दर्ज Minor rape case Safidon

जींद।Minor rape case Safidon:  सदर थाना सफीदों इलाका गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के पेट मे दर्द होने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो गर्भवती होने पर परिजनों को घटना के बारे में पता चला। सदर थाना सफीदों पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

पेट दर्द के बाद जांच में गर्भवती होने का खुलासा, पिता की शिकायत पर केस दर्ज Minor rape case Safidon

जींद।Minor rape case Safidon :  सदर थाना इलाका गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दसवी कक्षा की छात्रा है। गत दिवस उसे पेट दर्द के चलते अस्पताल ले जाया गया। जहां पर बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है। घर लौट कर जब उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के ही दीपांशु से उसकी एक साल से दोस्ती है। गत 18 फरवरी को दीपांशु उसकी बेटी से गली में मिला और 20 फरवरी रात को मकान के पीछे मिलने के लिए कहा।उसकी बेटी द्वारा मना करने पर आरोपित ने दोस्ती की बात सार्वजनिक करने की धमकी दी।

आरोपित ने धमकी देकर दो बार किया दुष्कर्म  Minor rape case Safidon

जींद।Minor rape case Safidon : जब रात को उसकी बेटी मकान के पीछे पहुंची तो  दीपांशु पहले खड़ा मिला। जिसके बाद आरोपित उसकी बेटी को शमशान घाट के पीछे खेत में ले गया और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर दीपांशु के खिलाफ दुष्कर्म, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

Also Read :Highway Road Accident जम्मू-कटरा हाइवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत

Also Read :RAPE CASE : चाचा ने किया 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

Also Read :Student Sucide News :सिरसा के युवक ने एनआईटी हॉस्टल में फंदा लगाकर दी जान,सिविल इंजीनियरिंग का छात्र था प्रियांशु

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp