मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Advertisement

महेश शर्मा, गुरुग्राम: (Modi News) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के दम पर देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तीसरी बार भी बनेगी। शनिवार को पार्टी के गुरुकमल कार्यालय में गुरुग्राम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आपस में मिलकर आगे बढऩे की सलाह दी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने की।

Advertisement

फणीन्द्र नाथ शर्मा ने ली गुरुग्राम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक Modi News

संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन से बैठक की शुरूआत की। बैठक में गुरुग्राम विधानसभा में रहने वाले प्रदेश, जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव 2024 में हरियाणा से दस की दस सीटों पर कमल खिलेगा। मेरा बूथ, सबसे मजबूत नारे को कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और लगन से साकार किया है। चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और अपने-अपने बूथ को जीतने पर फोकस रखें।

Advertisement

संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी सकारात्मक परिस्थितियां निर्मित करनी होगी जिससे भारत का वैभव विश्व में परम वैभव को प्राप्त करे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर काम कर संगठन को मजबूत करें। संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम मिशन 2024 को जीतेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है। तरक्की तथा विकसित भारत के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा भाव से मिशन 2024 को जीतने में अभी से जुट जाए।

Advertisement

जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि कार्यकर्ता का पसीना बहता है तब सरकारें बनती हैं। उन्होंने संगठन मंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा कि गुरुग्राम का प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 2024 में हम कार्यकर्ताओं के दम पर केंद्र और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर मंच पर बोधराज सीकरी, सूरजपाल अम्मू, हरविन्द्र कोहली, जिला महा मंत्री मनीष गाड़ौली, महेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="#" twitter="#" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" instagram="#" open_in_new_window="y"]

Latest Articles