हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियां कमजोर,सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी Monsoon Activities

Advertisement
डॉ चंद्रमोहन , दिल्ली :(Monsoon Activities) हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियां कमजोर पड़  हुई है और बीच बीच में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से  उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश और  शेष हरियाणा में सिमित स्थानों पर बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई है।सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी उमस भरी गर्मी अपने रंग दिखा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मॉनसून ट्रफ  अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चलता है और इसका पूर्वी छोर बाराबंकी, डेहरी, रांची, दीघा से होकर गुजरता है और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जाता है।
मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है हरियाणा में 1 जून से आज 17  अगस्त के दौरान कुल 350.1 मिलीमीटर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है जबकि हरियाणा में इस दौरान सामान्य  290.9 मिलीमीटर बारिश की गतिविधियां होती है जो सामान्य बारिश से 20.0% अधिक दर्ज हुई है  फतेहाबाद हिसार जींद में इस दौरान सबसे कम बारिश हुई है  जबकि शेष 19 जिलों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। साथ ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार उष्ण आर्द्र गर्म पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और उमसभरी गर्मी से आमजन को सामना करना पड़ रहा है केवल  सिमित स्थानों पर संजीवनी स्वरुप पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है सम्पूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मध्य क्षोभ मंडल पर एक चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है जो कल तक एक कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर भारत के मध्य हिस्से पर पहुंचने की संभावना है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
कल साथ ही एक ताजा  कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भी  सक्रिय होने से  मानसून गतिविधियों में हल्की बढ़त होने की संभावना है जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के के केवल उत्तरी पूर्वी और दक्षिणोत्तर पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल पानीपत सोनीपत फरीदाबाद पलवल सोहना तावडू नूंह मेवात होडल  और दिल्ली एनसीआर आदि हिस्सों में ही 19-22 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। जबकि शेष हरियाणा में केवल सिमित स्थानों पर बिखराव वाली हल्की बारिश/ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।लगातार कमजोर मानसून गतिविधियां और पश्चिमी उष्ण आर्द्र गर्म हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी और उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को सामना करना पड़ रहा है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस से 39.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस से 30.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य तापमान से अधिक बनें हुए हैं।
जिला महेंद्रगढ़ में सुबह से शाम तक आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है साथ ही साथ जिला में पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी/ बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान तापमान में बढ़ोतरी जारी है। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमशः  36.2 डिग्री सेल्सियस और 36.3 डिग्री सेल्सियस  और पाली का 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 27.0 डिग्री सेल्सियस और 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में 1 जून से आज 17अगस्त   के दौरान 363.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में इस दौरान केवल 280.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य बारिश से  30.0%अधिक दर्ज हुई है।जिला महेंद्रगढ़ में उपरोक्त मौसम प्रणाली द्वारा केवल सिमित स्थानों पर बिखराव वाली हल्की बारिश/बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
Advertisement

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="#" twitter="#" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" instagram="#" open_in_new_window="y"]

Latest Articles