Pakistan is Agitated over Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अदियाला जेल में हत्या की अफवाह उड़ने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और बहन अलीमा खान लगातार शहबाज सरकार से मांग कर रही हैं कि उन्हें इमरान से मिलने दिया जाए। विपक्षी गठबंधन ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा Pakistan is Agitated over Imran Khan
पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन ने बताया कि पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (पीकेएमएपी) के अध्यक्ष महमूद अचकजई ने शुक्रवार को पार्लियामेंट हाउस के बाहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये चेतावनी जारी की है। अचकजई ने दूसरे विपक्षी नेताओं के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने सिंधियों, बलूचों, पश्तूनों और पंजाबियों को सरकार और उनकी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरने से रोक दिया है।
Related Posts
- सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने ‘सद्गुरू कृपा अपना घर’ आश्रम का किया अवलोकन, बेसहारा लोगों के बीच बिताया समय: Cow Seva Gaushala Program Haryana
- कहर ओ रब्बा! पलों में उजड़ गई खुशियां, सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत: Jakhal Sangrur Accident News
- ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा योग प्रकोष्ठ का गठन, मंजू चोपड़ा बनीं जिला अध्यक्ष: District Level Yoga Committee Formation
शासकों के लिए समस्या खड़ी कर देते Pakistan is Agitated over Imran Khan
नहीं तो, वे बाहर आकर शासकों के लिए समस्या खड़ी कर देते।” उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद को रबर स्टांप बना दिया है और नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक कहीं और से हुक्म सुन रहे हैं। ट्राइबल इलाकों में लोग मारे जा रहे हैं, फिर भी स्पीकर ने विपक्ष को इस गंभीर मुद्दे पर बोलने नहीं दिया।
इमरान खान को जेल में क्यों रखा गया है Pakistan is Agitated over Imran Khan
पाकिस्तानी सरकार को घेरते हुए उन्होंने पूछा कि इमरान खान को जेल में क्यों रखा गया है और उन्हें अपनी बहन और पार्टी लीडर्स से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अदियाला जेल के बाहर बैठे हैं, लेकिन पीटीआई के फाउंडर से मिलने की उनकी अपील पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।”
डेमोक्रेसी को खत्म कर दिया गया Pakistan is Agitated over Imran Khan
पीटीआई नेता असद कैसर ने कहा कि हाल के उपचुनावों में डेमोक्रेसी को खत्म कर दिया गया। हरिपुर में हुए उपचुनाव के नतीजे बदल दिए गए थे। यहां से पूर्व विपक्षी नेता उमर अयूब की पत्नी चुनाव लड़ रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया, “फॉर्म 47 पर जो नतीजा था, वह कंप्यूटर पर बदले गए नतीजे से अलग था।” ठीक एक दिन पहले इमरान खान के बेटे कासिम खान ने एक्स पर पोस्ट करके अपने पिता के जिंदा होने का सबूत मांगा था। इसके साथ ही कासिम ने अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और इंटरनेशनल कोर्ट से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने ‘सद्गुरू कृपा अपना घर’ आश्रम का किया अवलोकन, बेसहारा लोगों के बीच बिताया समय: Cow Seva Gaushala Program Haryana
- कहर ओ रब्बा! पलों में उजड़ गई खुशियां, सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत: Jakhal Sangrur Accident News
- ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा योग प्रकोष्ठ का गठन, मंजू चोपड़ा बनीं जिला अध्यक्ष: District Level Yoga Committee Formation

