गुरुग्राम:(Protect the Environment)आनंदमूर्ति गुरूमां ने कहा कि हमारे देश में हर शहर में बिजली के शव दाह गृह होने चाहिए। क्योंकि हर पार्थिव शरीर का एक पेड़ को मारकर जाता है। एक पेड़ उसकी अंत्येष्टि में लगता है। अगर ऐसा ही होता रहा तो पर्यावरण का संकट पैदा होगा। गुरूमां ने सरकारों से आह्वान किया कि इस पर गौर करके हर शमशान घाट में बिजली के शव दाह ग्रह बनाए जाएं। भारत को इसकी अति आवश्यकता है। अगर पर्यावरण को बचाना है तो इस विषय पर गंभीरता दिखाकर काम करना होगा।
शंकर शम्भू नम: शिवाय-शंकर शम्भू नम: शिवाय भजन के साथ गुरूमां ने दूसरे दिन की कथा का शुभारंभ किया। इस भजन के साथ गुरूमां ने श्रद्धालुओं को भी सुर लगवाया। मंच संचालन करते हुए आनंदमूर्ति गुरूमां आश्रम के ट्रस्टी बोधराज सीकरी ने कहा कि जिसमें सब्र है, वही शबरी हो जाता है। गुरूमां ने आगे कहा कि लकड़ी से जलाए जाने वाले या बिजली से जलाए जाने वालों के स्वर्ग, नरक में जाने की बात मिथ्या है।
हम अपने मोक्ष की अगर फिक्र करते हैं तो जीते जी ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति करें। जीते जी जानें की परमात्मा क्या है। ऐसा करने पर ना स्वर्ग का मोह होगा ना नरक की चिंता होगी। हम मरने के बाद वाली मुक्ति पर विश्वास नहीं करते। जीते जी अनुभव करना चाहिए।
गुरूमां ने कहा कि गुण 3 होते हैं-सतोगुण, रजोगुण व तमोगण। इन्हीं से शरीर, सृष्टि की संरचना होती है। सृष्टा, सृष्टि अलग होती है। इस तरह से ईश्वर और सृष्टि को हम नहीं देख सकते।
ईश्वर को कोई सचखंड, कोई जन्नत, कोई सात आसमान पार रहने को कहता है। वो खुदा ही क्या जो खुद बंदे से दूर रहे। वो परमात्मा ही क्या जो इंसान से दूर रहे। भारत के ऋषियों की सोच बड़ी विलक्षण है। आनंदमूर्ति गुरूमां ने कहा कि भारत में जब लक्ष्मी यानी धन की चाह से कोई पूजा करना चाहे तो वह लक्ष्मी जी की पूजा करता है। जब शक्ति चाहे तो वह मां दुर्गा की, जब ज्ञान चाहिए तो मां सरस्वती की पूजा करता है। अक्ल, शक्ल, धन, यश, विजयश्री देवियों के पास है। फिर भी कोई कहे कि स्त्री ज्ञानी नहीं हो सकती, इससे बड़ी मुर्खता नहीं हो सकती। इससे पूर्व दूसरे दिन की कथा में भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, डा. फलप्रीत सिंह आईएएस, प्रदीप सिंह मलिक आईएएस, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल, मनीष गाड़ौली महामंत्री, महेश यादव महामंत्री, ज्योति उपाध्यक्ष भाजपा, डा. अलका शर्मा ज्योतिषाचार्य, ज्योत्सना बजाज, सुरेंद्र खुल्लर प्रधान, देवराज आहुजा, रामलाल ग्रोवर समेत अनेक साधक मौजूद रहे।
ReadAlso:व्यक्ति की हत्या में पत्नी सहित 9 नामजद murder case