गेहूं खरीद के नए नियमों का विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन: Protest Against Wheat Procurement Rules

A hand gently touching golden wheat in a lush field under a cloudy sky in Italy. Wheat crop protection and heat management measures
Protest Against Wheat Procurement Rules हरियाणा: आगामी रबी सीजन की फसलों की खरीद के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों, विशेषकर ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट आवश्यक और किसान के बायोमीट्रिक सत्यापन को अनिवार्य करने के विरोधस्वरूप पगड़ी संभाल जट्टा, किसान संघर्ष समिति ब्लॉक कमेटी जाखल द्वारा ब्लॉक प्रधान लाभ सिंह व सचिव हरविंदर बेनीपाल की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर, फसल खरीद को पिछले वर्ष की तरह ही जारी रखने की मांग की है।

गेहूं की खरीद नए मानदंड Protest Against Wheat Procurement Rules

समिति के ब्लॉक प्रधान लाभ सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं की खरीद के लिए जो नए मानदंड तय किए गए हैं, वो पूरी तरह से गलत और अव्यवहारिक हैं। जब गेहूं की कटाई का समय आएगा और फसल मंडियों में पहुंचेगी तब गेट पर ट्रैक्टरों को खड़ा करने तक की जगह नहीं मिलेगी। इससे मंडियों में जाम और अव्यवस्था की समस्या से निपटना पड़ेगा। इसके साथ ही किसान प्रतिनिधियों द्वारा गेहूं खरीद के लिए निर्धारण किए गए सुबह 8 से शाम 6 बजे तक के समय को भी गलत करार दिया है। किसानों का कहना है कि गेहूं की कटाई रात को भी होती है। सीजन में सुबह देर तक फसल में नमी रहती है। इससे फसल मंडियों में देर से पहुंचती है। ऐसे में सुबह 8 बजे से या जल्दी शाम 6 बजे से खरीद प्रक्रिया उनके लिए असुविधाजनक है।

किसान विरोधी निर्णय Protest Against Wheat Procurement Rules

इसके अलावा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पंजीकरण, नंबर प्लेट की अनिवार्यता और गेट पर किसान के अंगूठे के निशान या ओटीपी जैसी जो शर्तें लगाई हैं, वह किसान विरोधी निर्णय हैं। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मांग पत्र में किसान संघर्ष समिति द्वारा मांग की गई है कि रबी फसल की खरीद के लिए बनाए गए नए नियमों को तुरंत रद्द किया जाए और गेहूं और सरसों की खरीद प्रक्रिया को पिछले साल की तर्ज पर सरल रखा जाए।
इस अवसर पर जगपाल सिंह, रसवेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, मंगत सिंह, सुखदेव सिंह, अनूप, गुरचरण सिंह, अजायब सिंह, बलवंत, जग्गा, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहें।

Also Read: महाष्टमी के दिन इस तरह कन्या पूजन करने से मिलेगा माँ का आशीर्वाद: 2026 Maha Ashtami

Also Read: क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage

Also Read: क्या LPG गैस खत्म होने वाली है? जानिए DC उत्तम सिंह का बयान LPG Gas Shortage

Also Read: क्या है मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना और किसे मिलेगा इसका लाभ? Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana Haryana

Also Read: इन्द्री में जनसुनवाई के दौरान रामकुमार कश्यप ने क्या दिए बड़े निर्देश Ramkumar Kashyap Jan Sunwai

📲 Join WhatsApp Channel

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp