RAPE CASE : चाचा ने किया 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

RAPE CASE

नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज RAPE CASE

जींद।  RAPE CASE : जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ उसके चाचा द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। जुलाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी। नौ अप्रैल को उसके पति ने कॉल कर बताया कि उसके भाई ने उसकी लड़की के साथ गलत काम किया है। जब वह घर आई तो उसकी 10 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसके चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है। यह बात किसी को बताने पर उसकी लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  । जुलाना प्रभारी जुलाना कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read : Vaibhav Sooryavanshi : आरसीबी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धमाका, खेली 78 रनों की तूफानी पारी

Also Read : Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026 दो shandaar aur powerful films की script ready, जल्द होगा

Also Read : Dhurandhar 2 2026: Massive Historic Blockbuster, 1640 Cr+ Worldwide

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp