Student Sucide News :सिरसा के युवक ने एनआईटी हॉस्टल में फंदा लगाकर दी जान,सिविल इंजीनियरिंग का छात्र था प्रियांशु

Woman commits suicide by hanging herself 

रात को पंखे पर परने से लटका मिला शव, दोस्त के साथ कई दिनों से रह रहा था  Student Sucide News

Student Sucide News :  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र के हॉस्टल में आधी रात को स्टूडेंट फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक 22 वर्षीय प्रियांशु वर्मा सिरसा के गांव शेरपुरा का रहने वाला था। वह अपने कमरे में परने के साथ पंखे पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गांव शेरपुरा निवासी प्रियांशु एनआईटी से बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे साल का स्टूडेंट था। वह हॉस्टल नंबर-8 के 352 कमरे में रहता था। गांव किशनपुरा के आदित्य ने पुलिस को बताया कि वह प्रियांशु को करीब डेढ़ साल से जानता था। वह हॉस्टल-7 के 306 नंबर कमरे में रहता है और बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग में दूसरे साल का छात्र है। आदित्य ने बताया कि पिछले करीब 10 दिन से प्रियांशु उसके साथ सो रहा था। 2 अप्रैल को प्रियांशु अपने घर सिरसा गया था और 5 अप्रैल को वापस आ गया था। 8 अप्रैल को प्रियांशु पेपर देने के लिए गया था। पेपर देने के बाद प्रियांशु उसके पास कमरे पर आ गया।

खाना खाने से मना कर दिया Student Sucide News

Student Sucide News :आदित्य का कहना है कि रात करीब 8 बजे उसने प्रियांशु को खाना खाने के लिए पूछा, तो उसने खाने से मना कर दिया। उसके बाद वह प्रियांशु को अपने कमरे पर छोड़कर खाना खाने ने के लिए चला गया था। रात करीब साढ़े 9 बजे प्रियांशु का उसके पास फोन आया कि मैं तेरे कमरे पर नहीं मिला, तो मुझे मेरे रूम में देख लेना। आदित्य ने बताया कि इसके बाद वह वॉलीबॉल खेलने के लिए चला गया। रात करीब 11 बजे वह अपने कमरे पर वापस आया, लेकिन प्रियांशु यहां नहीं था। वह उसे देखने के लिए उसके कमरे पर चला गया, लेकिन कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला।

रोशनदान से देखा तो फंदे पर लटका मिला Student Sucide News

Student Sucide News : आदित्य का कहना है कि उसने दरवाजा तोड़ने के लिए कई लातें मारी। थक हार उसने साथ वाले कमरे के रोशनदान से देखा तो प्रियांशु ने सफेद रंग के परने से फंदा लगाया हुआ था। पुलिस थाना केयूके प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। कमरे से कुछ संदिग्ध या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिवार के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp