Gandhari हाई-ऑक्टेन रिवेंज एक्शन ड्रामा ‘गांधारी’ के लिए तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की वापसी

Gandhari

मुंबई: Taapsee Pannu and Kanika Dhillon return for Gandhari  कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने को तैयार है। हसीन दिलरुबा फ्रेंचाइज़ी की जबरदस्त सफलता के बाद, अभिनेत्री तापसी पन्नू और लेखिका-निर्माता कनिका ढिल्लों अपनी अगली बड़ी साझेदारी ‘गांधारी’ के साथ एक बार फिर लौट रही हैं, जो इस बार उन्हें एक दमदार और इंटेंस एक्शन की दुनिया में ले जाती है। ‘गांधारी’ इस क्रिएटिव पार्टनरशिप की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इससे पहले यह जोड़ी मनमरज़ियाँ, हसीन दिलरुबा, फिर आई हसीन दिलरुबा और रश्मि रॉकेट जैसी कल्ट फेवरेट और प्रशंसकों द्वारा खूब सराही गई फिल्मों के ज़रिए दर्शकों के दिल जीत चुकी है। कनिका ढिल्लों के लिए ‘गांधारी’ बेहद खास है, क्योंकि यह उनके प्रोडक्शन बैनर कथा पिक्चर्स की दूसरी फिल्म है। उनकी डेब्यू प्रोडक्शन दो पत्ती, जो नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल रही, शानदार सफलता के बाद, कनिका लगातार महिला-केंद्रित, साहसी और दमदार कहानियों को आगे बढ़ा रही हैं। ‘गांधारी’ के साथ वे मनोवैज्ञानिक रहस्य से आगे बढ़ते हुए एक हाई-इंटेंसिटी रिवेंज एक्शन ड्रामा की ओर कदम रखती है।

अपने हालिया किरदारों से हटकर, तापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ के लिए जबरदस्त फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। एक ‘रिवेंज एक्शन-थ्रिलर’ के रूप में पेश की जा रही यह फिल्म एक माँ और उसके बच्चे के बीच के गहरे, सुरक्षात्मक रिश्ते को बेहद उग्र और भावनात्मक अंदाज में दर्शाती है। कनिका ढिल्लों ने कहा, “तापसी और मेरे बीच हमेशा से एक ऐसा क्रिएटिव तालमेल रहा है, जो हमें सीमाएँ तोड़ने की आज़ादी देता है। ‘गांधारी’ में हम सिर्फ एक कहानी नहीं कह रहे हैं, बल्कि एक माँ के प्यार की उग्रता को ऐसे एक्शन के ज़रिए दिखा रहे हैं, जो हमारी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग है।” देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित ‘गांधारी’, नेटफ्लिक्स पर एक बड़े ग्लोबल रिलीज़ के लिए तैयार है। हाई-ऑक्टेन एक्शन और गहरे इमोशनल स्टेक्स के साथ, यह फिल्म दर्शकों को एक दमदार और अलग सिनेमैटिक अनुभव देने का वादा करती है।

Also Read: वाहन चालक ने खड़ी कार में मारी टक्कर Hit Parked Car

Also Read: सैन्य वाहनों की टक्कर से एक जवान की मौत, दो घायल military vehicle collision

Also Read: डीयू को नॉर्थ-सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में लिटरेरी श्रेणी में मिला पहला स्थान DU to host North-Central Zone Youth Festival

Also Read: 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल, मजदूर-किसान संगठनों का बड़ा ऐलान Nationwide general strike on 12 February

 

 

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp