तरावड़ी Water Crisis जनस्वास्थ्य विभाग के दो ट्यूबवेल खराब होने से तीन वार्डों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पिछले दो माह से पानी की सप्लाई चौबीस घंटों में से एक या दो घंटे हो रही है। परेशान उपभोक्ता अपनी परेशानी को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगा रहे है, लेकिन समस्या सुनकर व समझकर भी अधिकारियों ने दूसरे ट्यूबवैलों से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन लोगों को परेशानी से निजात नही मिली।
परेशान लोग अब पानी के लिए सडक पर उतरने के लिए तैयार है।
पिछले दो माह से पानी की सप्लाई चौबीस घंटों में से एक या दो घंटे हो रही Water Crisis

Related Posts
- रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बवाल, हरियाणा महिला आयोग का नोटिस, पंचकूला में FIR दर्ज Badshah controversial song Haryana notice
- होली खेलने घर से निकला था युवक, पुरानी बिल्डिंग के खंडहर में मिला शव mysterious death 20 year old youth shahabad kurukshetra
- 700 chickens stolen चोरों ने अलग-अलग स्थानों से लाखों का सामान चोरी किया मालिक को कमरे में बंद कर चुराए 700 मुर्गे
शहर के वार्ड न. 10, 11 व 12 में वाटर सप्लाई न आने से परेशान वार्ड वासी पवन मंगल, राजेश जैन, संजय मित्तल, राजीव चौधरी, रमेश चौधरी, नरेश गाबा, रिंकू चुघ, अमन शर्मा का कहना है कि करीब तीन माह पहले शहर के नगर पालिका कार्यालय में लगा ट्यूबवेल पानी के साथ मिट्टी देने लगा तो लोगों की शिकायत के बाद विभाग ने उसे साफ करवाने की कोशिश की, लेकिन जब समाधान न हुआ तो ट्यूबवैल को बंद कर दिया गया। नया ट्यूबवेल लगाने के लिए स्थान नहीं मिला जिसके चलते इन एरिया को दूसरे ट्यूबवैलों के साथ जोड़ दिया गया।
इन लोगों का कहना है कि उस दिन से समस्या गहराती चली गई और अब तो यह स्थिति है कि पानी सुबह सात बजें से पहले आता है और उसके बाद अगले दिन शाम को पांच बजें जिसके चलते उनके लिए अपने दूसरे रोजमर्रा के काम करना तो दूर पेयजल के लिए भी आसपास लगे समर्सिबल पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। आगे गर्मी का मौसम आ रहा है समस्या ओर बढ़ जायेगी।
सरकार के खिलाफ सडकों पर उतरने के लिए मजबूर Water Crisis
इन लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान न हुआ तो वह सरकार के खिलाफ सडकों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गुरमीत सिंह का कहना है कि पानी की समस्या तो है, नया टयूबवैल लगाने के लिये जगह की तलाश जारी है, लेकिन जिस तरह पानी समय पर नही आ रहा उसकी कल ही जांच करवाएंगे और जांच के बाद लोगों की परेशानी का समाधान किया जाएगा। पार्षद नरेश गाबा का कहना है कि विभाग को इस समस्या को दूर करने के विभाग के अधिकारियों व विधायक को मिल चुके है। नया टयूबल पम्प लगाने के शहर मे कोई उचित जगह नहीं मिल रही।
Also Read: राज्यपाल से मिली माजरा खाप पंचायत Majra Khap Panchayat met the Governor
Related Posts
- रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बवाल, हरियाणा महिला आयोग का नोटिस, पंचकूला में FIR दर्ज Badshah controversial song Haryana notice
- होली खेलने घर से निकला था युवक, पुरानी बिल्डिंग के खंडहर में मिला शव mysterious death 20 year old youth shahabad kurukshetra
- 700 chickens stolen चोरों ने अलग-अलग स्थानों से लाखों का सामान चोरी किया मालिक को कमरे में बंद कर चुराए 700 मुर्गे

