तरावड़ी: Danger Open Drains तरावड़ी शहर में नगर पालिका द्वारा करवाई गई नालों की सफाई लोगों के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। सफाई कर्मचारियों द्वारा नालों की सफाई के दौरान उन पर रखे स्लैब (ढक्कन) को तो हटा दिया जाता है, लेकिन सफाई के बाद उन्हें दोबारा लगाने की जरूरत नहीं समझी जा रही। इससे शहर में कई स्थानों पर खुले नाले हादसों को न्योता दे रहे हैं।
नालों के स्लैब हटाकर दोबारा नहीं लगाए
स्थानीय लोगों के अनुसार शहर के कई इलाकों, विशेषकर स्कूलों के आसपास के नालों के स्लैब हटाकर दोबारा नहीं लगाए गए हैं। इस लापरवाही के चलते अब तक कई दोपहिया वाहन चालक इन खुले नालों में गिर चुके हैं। इतना ही नहीं, स्कूल जाने वाले बच्चे भी एक-दो बार इन हादसों का शिकार हो चुके हैं, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। आसपास के रहने वाले राजकुमार गाबा, जतिन कुमार, नवीन कुमार, तरुण कुमार, भीमसेन का कहना कि लगभग दो माह पहले इन नालों को सफाई के लिये स्लैबों को उठाया गया था लेकिन आजतक वहां स्लैब दुबारा नही रखें गये। कई को नगरपालिका के कर्मचारियों को कहा गया है। आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
Related Posts
नालों के स्लैब हटाकर छोड़ दिए
इसी तरह दयाराम मंदिर के पीछे वाली गली में भी नालों के स्लैब हटाकर छोड़ दिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि कई जगहों पर नालों की पूरी तरह सफाई भी नहीं की गई, लेकिन स्लैब हटे होने के कारण गली वासियों को रोजाना खतरे का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर भी यही स्थिति बनी हुई है। यहां एक ही मार्ग होने के कारण लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, लेकिन वहीं पर नालों के स्लैब हटे होने से दोपहिया चालकों के गिरने की आशंका लगातार बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सफाई कार्य के बाद तुरंत प्रभाव से नालों के स्लैब दोबारा लगाए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
क्या कहते हैं अधिकारी Danger Open Drains
इस संबंध में नगर पालिका सचिव अजीत कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां-जहां स्लैब हटाए गए हैं, उन्हें जल्द ही दोबारा लगवाया जाएगा और सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Also Read:Karnal गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन बेहाल, सुबह 4 बजे से लग रही लंबी लाइनें Gas Cylinder Shortage
Also Read:Zomato ने Platform Fee बढ़ाई: अब हर ऑर्डर होगा महंगा, जानें नया चार्ज Zomato fee increase

