तरावड़ी [Gas Cylinder Shortage]शहर में रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोग सुबह 4 बजे से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगना शुरू कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की कमी बनी हुई है, जिसके चलते एजेंसियों पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोगों को गैस बुकिंग के मैसेज मिलने के बाद भी सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
15 से 20 दिन पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाई थी Gas Cylinder Shortage
Gas Cylinder Shortage प्रदीप, रविता, कमलेश, गुलाब सिंह और पिंकी रानी सहित अनेक उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने 15 से 20 दिन पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाई थी, लेकिन आज तक डिलीवरी नहीं हो पाई। उनका कहना है कि हर रोज एजेंसी के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ता गुलाब सिंह ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार सिलेंडर लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है कि गैस खत्म हो चुकी है, जबकि उनकी बुकिंग को 20 दिन से अधिक समय हो चुका है।
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
गैस संकट का असर अब छोटे-बड़े व्यापारियों पर Gas Cylinder Shortage
Gas Cylinder Shortage गैस संकट का असर अब छोटे-बड़े व्यापारियों पर भी साफ नजर आने लगा है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ-साथ हलवाइयों ने बताया कि गैस की बढ़ती कीमत और कमी के कारण उन्हें अपने कैटरिंग मेन्यू में कटौती करनी पड़ी है। वहीं, अनाज मंडी क्षेत्र में कई चाय विक्रेताओं ने गैस के अभाव में लकड़ी जलाकर काम चलाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को नियमित किया जाए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।
Also Read:Zomato ने Platform Fee बढ़ाई: अब हर ऑर्डर होगा महंगा, जानें नया चार्ज Zomato fee increase
Also Read:ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान के साथ संघर्ष जल्द खत्म करने का दावा, रखी अहम शर्त” Trump Iran News
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

