नई दिल्ली: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन (Jharkhand Students Protest) लगातार जारी है। सोमवार को रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदर्शन स्थल से कथित तौर पर रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
वीडियो में प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे रीपोस्ट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, “क्यों… क्यों… क्यों? अब ये क्रूरता नहीं चलेगी। इससे सिर्फ घमंड में बैठी सत्ता और कमजोर होगी।”
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
झारखंड में छात्रों के समर्थन में पहुंचे पीयूष मिश्रा (Jharkhand Students Protest)
झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अभिनेता पीयूष मिश्रा भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में रांची पहुंचे। आंदोलन के 16वें दिन वह जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन (Jharkhand Students Protest) कर रहे छात्रों के इंटरव्यू देखे थे। छात्रों की आंखों में दर्द देखकर वह उनसे मिलने और उनका समर्थन करने के लिए यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म ‘गुलाल’ का लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया।
नसीरुद्दीन शाह के बयान पर पीयूष मिश्रा का कटाक्ष
प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे पीयूष मिश्रा ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Jharkhand Students Protest) के पुराने बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की बात का संदर्भ देते हुए कहा, “नसीरुद्दीन शाह साहब, आपने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स के कुछ न कहने पर एक बात कही थी कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है, वो नहीं बोलेंगे। माफ करिएगा, मैं आपका प्रति पूरा सम्मान देकर पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है।” पीयूष मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह इससे पहले फिल्म ‘मकबूल’ में साथ काम कर चुके हैं।
क्या कहा था नसीरुद्दीन शाह ने?
दरअसल, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन (Jharkhand Students Protest) के दौरान बॉलीवुड की कथित चुप्पी पर नसीरुद्दीन शाह ने टिप्पणी की थी। ‘द वायर’ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सेलेब्स तभी बोलेंगे, जब उनका जमीर उन्हें ऐसा करने के लिए कहेगा।
उन्होंने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा था कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता। उनके मुताबिक, जब हड्डी मुंह से गिरेगी या दांत टूटेंगे, तब वह भौंक पाएगा। इसी बयान का हवाला देते हुए पीयूष मिश्रा ने अब झारखंड के छात्र आंदोलन के दौरान बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाया है।
सोशल मीडिया पर भी उठ रहे सवाल
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन (Jharkhand Students Protest) के बीच सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड की भूमिका को लेकर बहस चल रही है। कुछ यूजर्स का दावा है कि दिल्ली के कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई फिल्मी सितारों ने छात्रों के समर्थन में प्रतिक्रिया दी थी, जबकि झारखंड में चल रहे आंदोलन पर बड़े सितारों की ओर से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं आई। हालांकि, इन दावों के बीच पीयूष मिश्रा का रांची पहुंचना चर्चा में है। वहीं प्रकाश राज ने पुलिस कार्रवाई के वीडियो पर प्रतिक्रिया देकर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है।
विधानसभा घेराव के दौरान कई लोग घायल
झारखंड में छात्रों का आंदोलन JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और सुधारों की मांग को लेकर चल रहा है। विधानसभा घेराव के दौरान हुए हंगामे (Jharkhand Students Protest) में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रदर्शनकारी संगठनों का दावा है कि करीब 80 छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं।
वहीं पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया है, जबकि पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन का पक्ष भी महत्वपूर्ण है। फिलहाल झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है और पुलिस कार्रवाई के बाद यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा में आ गया है।
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account

