नई दिल्ली: देश 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) की तैयारियों में जुट गया है। 15 अगस्त से पहले दिल्ली के लाल किले के आसपास सुरक्षा और समारोह से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में दंगल पार्क के पास भारतीय सेना के जवानों ने पारंपरिक 21 तोपों की सलामी का अभ्यास किया।
इस बार लाल किले पर होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह ‘युवा शक्ति’ की थीम पर केंद्रित रहेगा। समारोह में देश के युवाओं और Gen-Z की उपलब्धियों, उनकी उम्मीदों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में देश की प्रगति को भी समारोह का हिस्सा बनाया जाएगा।
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ भी खास (Independence Day 2026)
इस वर्ष देश वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ भी मना रहा है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) समारोह में वंदे मातरम् को विशेष स्थान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में देश की उपलब्धियों, भविष्य की प्राथमिकताओं और विकसित भारत के लक्ष्य पर भी फोकस रहने की उम्मीद है।
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी से लेकर अंतरिक्ष तक दिखेगी भारत की ताकत
स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day 2026) में भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों को भी खास तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में देश की प्रगति को विजुअल्स के माध्यम से दिखाया जाएगा। वहीं, इस साल के निमंत्रण कार्ड में ‘सेवा तीर्थ’ को प्रमुखता दी गई है। इसे जनसेवा और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन से जोड़कर देखा जा रहा है।
युवा अचीवर्स होंगे खास मेहमान
सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day 2026) में युवा उपलब्धि हासिल करने वालों को विशेष तवज्जो दी है। इंटरनेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमैटिक्स ओलंपियाड 2026 में मेडल जीतने वाले 19 छात्रों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा युवा इनोवेटर्स, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के इंटर्न, स्टार्टअप फाउंडर्स, पीएम कौशल विकास योजना के लाभार्थी और स्टार्टअप इंडिया सीड फंड से मदद पाने वाले स्टार्टअप प्रतिनिधियों को भी खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। MY Bharat के वॉलंटियर्स और केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को भी समारोह में जगह दी जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष को भी मिलेगा निमंत्रण
हर साल की परंपरा के मुताबिक इस बार भी नेता प्रतिपक्ष को स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day 2026) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठने की व्यवस्था वरीयता क्रम के आधार पर की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गणतंत्र दिवस 2025 और 2026 के समारोहों में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की गई थी।
झीलों के नाम पर होंगी बैठने की जगहें
इस साल समारोह की एक और खास बात बैठने की व्यवस्था होगी। समारोह स्थल पर बैठने की जगहों को भारत की प्रमुख झीलों के नाम दिए जाएंगे। इसके पीछे जल संरक्षण के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने का उद्देश्य है। इस तरह स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day 2026) में देश की उपलब्धियों के साथ पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी संदेश के रूप में शामिल किया जाएगा।
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account

