Heavy Rain from Himachal to Uttarakhand: देश में बाढ़ और भूस्खलन के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है।
Heavy Rain from Himachal to Uttarakhand
भारतीय मौसम वैज्ञानिक Dr. Naresh Kumar ने कहा, “हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सोमवार और मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। विशेष रूप से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का पूर्वानुमान है।”
Related Posts
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
Heavy Rain from Himachal to Uttarakhand
Dr. Naresh Kumar ने आगे कहा, “राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में हैवी रेनफॉल एक्टिविटी रहेगी और एक-दो दिनों बाद मौसम नॉर्मल रहने का अनुमान है।”
Heavy Rain from Himachal to Uttarakhand
आईएमडी के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 1 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (221 सेमी) होने की संभावना है। इसके अलावा, 3 से 6 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
Heavy Rain from Himachal to Uttarakhand
साथ ही, 4 और 5 सितंबर को गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक बारिश (221 सेमी) के साथ भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा (12-20 सेमी) दर्ज की गई है। आईएमडी ने बताया कि जम्मू, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटों में भारी बारिश (7-11 सेमी) दर्ज की गई है।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी

