जींद ITI Job fair 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मार्च को देश की प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा जॉब मेले का आयोजन किया जाएगा। यह साक्षात्कार प्रात: 10 बजे से संस्थान परिसर में आयोजित होगा।
ITI Job fair 2026 संस्थान प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस जॉब मेले में विभिन्न ट्रेडों से आईटीआई पास सभी इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड, तकनीकी ज्ञान तथा इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की नीति के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
Related Posts
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
- DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई
ITI Job fair 2026 इस अवसर पर राजकीय आईटीआई जींद के प्रधानाचार्य नरेश कुमार पांचाल ने बताया कि आईटीआई छात्रों को सीधे उद्योग जगत से जोडऩे के लिए इस प्रकार के कैंपस इंटरव्यूह अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनी का संस्थान में आना छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इससे युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिलेंगए बल्कि आधुनिक मशीनोंए तकनीक और औद्योगिक कार्य संस्कृति से जुड़ कर व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।
ITI Job fair 2026 जॉब मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं फोटो कॉपी, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने होंगे। उन्होंने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से समय पर उपस्थित होने की अपील कीए ताकि चयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके। याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड देश की अग्रणी ऑटोमोटिव कंपनियों में शामिल है। यह कंपनी युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण, सुरक्षित एवं अनुशासित कार्य वातावरण तथा करियर में निरंतर प्रगति के अवसर प्रदान करती है।
Related Posts
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
- DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई

