crsu admission 2026 रीअपीयर छात्रों को मिलेगा पीजी एडमिशन

CRSU Admission 2026

जींद।  CRSU Admission 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग को स्वीकार करते हुए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब स्नातक स्तर पर रीअपीयर रखने वाले विद्यार्थी, अन्य सभी पात्रता शर्तें पूरी करने पर दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रोविजनल प्रवेश ले सकेंगे। एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि पिछले कई दिनों से कुलपति को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ए भिवानी की तर्ज पर सीआरएसयू में भी री अपीयर विद्यार्थियों को पीजी में प्रोविजनल प्रवेश दिया जाए ताकि किसी भी विद्यार्थी का एक शैक्षणिक वर्ष व्यर्थ न हो।

CRSU Admission 2026 विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस मांग को स्वीकार करना हजारों विद्यार्थियों के हित में लिया गया एक सराहनीय निर्णय है। इस निर्णय से वे विद्यार्थी भी समय पर स्नातकोत्तर शिक्षा प्रारंभ कर सकेंगे, जिनका स्नातक स्तर पर केवल रीअपीयर का परिणाम लंबित है। हालांकि विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार संबंधित विद्यार्थियों को तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश तभी मिलेगा जब वे द्वितीय वर्ष प्रारंभ होने से पहले अपनी रीअपीयर परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे। अन्यथा उन्हें आगे प्रमोट नहीं किया जाएगा तथा वे पीजी डिप्लोमा या एग्जिट विकल्प के भी पात्र नहीं होंगे।

Also Read: सफीदों की महिला का रोहतक में एक साल तक हुआ यौन शोषण safidon rohtak sexual assault case

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp