सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

Kharkhoda Road Accident

खरखौदा। Kharkhoda Road Accident सांपला मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार गांव मटिंडू निवासी युवराज अपने चाचा देवेंद्र सिंह के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर खरखौदा से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे शहर के सांपला मार्ग के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक प्राइवेट बस ने देवेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

दुर्घटना में मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस जाने के कारण वह बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान के लिए बस की जानकारी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Read: शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp