सोनीपत / गोहाना। लगातार हो रही बारिश के बीच गोहाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने और जर्जर मकान की छत भरभराकर गिरने से चारपाई पर सो रही दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय विमला और 52 वर्षीय सुनील रानी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में देवरानी और जेठानी थीं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात भोजन करने के बाद दोनों महिलाएं पुराने मकान के एक कमरे में सोने चली गई थीं। देर रात लगातार बारिश के कारण मकान की कमजोर छत अचानक उनके ऊपर आ गिरी। परिवार के लोगों को रात में हादसे का आभास नहीं हुआ। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब परिजन उन्हें चाय देने पहुंचे तो कमरे की छत गिरी हुई देखकर उनके होश उड़ गए। दोनों महिलाएं मलबे के नीचे दबी हुई थीं।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फावड़े व कसी की मदद से ईंट, मिट्टी तथा लकड़ी के भारी शहतीरों को हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा लगातार बारिश के मौसम में जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी साबित हुआ है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama