Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद

Ram Mandir Chadhawa Theft Case

अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir Chadhawa Theft Case) में गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आरोपियों के जेल भेजे जाने के एक दिन बाद पुलिस ने रविवार को छह आरोपियों के सात अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान संपत्ति, बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, आभूषण और नकदी भी बरामद की है।

सात ठिकानों पर एक साथ पहुंची पुलिस (Ram Mandir Chadhawa Theft Case)

क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस की छह टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। टीमों ने आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की और संपत्ति खरीद, निवेश, बैंक खातों तथा अन्य वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। पुलिस ने कई दस्तावेजों की प्रतियां भी साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में ली हैं। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान विभिन्न निवेश संबंधी कागजात, बैंक पासबुक, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, आभूषण तथा नकदी बरामद (Ram Mandir Chadhawa Theft Case) हुई है। हालांकि बरामद नकदी और जेवरों की मात्रा का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

बैंक खाते और कॉल डिटेल भी जांच के दायरे में

जांच एजेंसियां आरोपियों की ट्रस्ट में नियुक्ति के समय से अब तक की आर्थिक गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों (Ram Mandir Chadhawa Theft Case) ने किन-किन जगहों पर निवेश किया और उनकी आय के स्रोत क्या रहे। इसके लिए बैंक खातों का पूरा विवरण जुटाया जा रहा है। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

टिन्नू और मनीष यादव के घर से मिले अहम दस्तावेज

रविवार सुबह पुलिस सबसे पहले स्वर्गद्वार मोहल्ले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव के घर पहुंची। पुलिस ने दोनों मकानों की तलाशी ली। टिन्नू के घर पर उसकी पत्नी पूनम यादव और अन्य रिश्तेदार मौजूद मिले। तलाशी के दौरान निवेश और संपत्ति खरीद से जुड़े दस्तावेज, कुछ आभूषण तथा नकदी मिलने (Ram Mandir Chadhawa Theft Case) की जानकारी सामने आई है, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

अन्य आरोपियों के घर भी हुई कार्रवाई

पुलिस की दूसरी टीम ने नयाघाट स्थित रमाशंकर मिश्र के घर पहुंचकर परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की। वहीं कौशलपुरी कॉलोनी में आरोपी अविनाश शुक्ल और अनुकल्प मिश्र के घरों पर भी अलग-अलग टीमों ने छापेमारी (Ram Mandir Chadhawa Theft Case) की। अनुकल्प मिश्र के घर से कई दस्तावेज जब्त किए गए। दूसरी ओर अविनाश शुक्ल के भाई अभिषेक शुक्ल से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भाई की गतिविधियों की जानकारी नहीं थी और यदि उसने चोरी की है तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।

लवकुश मिश्र के गांव में भी पहुंची पुलिस

एक अन्य आरोपी लवकुश मिश्र के रुदौली क्षेत्र स्थित पैतृक घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की। यहां उसके बाबा जगदंबा प्रसाद मिश्र से पूछताछ की गई और परिवार से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। जगदंबा प्रसाद ने अपने नाती को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि बड़े लोगों को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने लवकुश की संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जानकारी भी जुटानी शुरू कर दी है।

मास्टरमाइंड अनुकल्प के पैतृक घर की भी तलाशी

पुलिस ने इस मामले के कथित मास्टरमाइंड अनुकल्प मिश्र के मिल्कीपुर स्थित पैतृक घर पर भी छापेमारी (Ram Mandir Chadhawa Theft Case) की। तलाशी के दौरान घर में केवल उनके बुजुर्ग दादा-दादी मौजूद मिले। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने विशेष जानकारी नहीं दी। इससे पहले मामले में नाम आने के बाद गणना प्रभारी रहे रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के घर भी पुलिस छापेमारी कर चुकी है। हालांकि उस कार्रवाई में उनके घर से न तो नकदी मिली थी और न ही कोई संदिग्ध दस्तावेज या आभूषण बरामद हुए थे।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp