फतेहाबाद:Fatehabad Road Accident हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झक झोंर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। राजस्थान के बीकानेर जिले में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में फतेहाबाद के मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरा परिवार प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मुकाम धाम में दर्शन करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर गांव के पास उनकी कार की सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
15 दिन पहले ही नौकरी से रिटायर हुए थे ओमप्रकाश Fatehabad Road Accident
हादसे का शिकार हुए परिवार के मुखिया ओमप्रकाश सुथार (60) फतेहाबाद के डीडीपीओ कार्यालय में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर तैनात थे। वे अभी पिछले महीने ही 31 मई को अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगने और गुरु जम्भेश्वर महाराज के दर्शन करने रविवार को बीकानेर के मुकाम धाम गए थे। ओमप्रकाश खुद ही गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।
Related Posts
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- Teacher ने पीछा छुड़ाने की दी थी धमकी, 2 घंटे बाद आरोपी ने कर दी हत्या School Teacher Murder Faridabad
ढाई बजे हुआ दर्दनाक हादसा Fatehabad Road Accident

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दम तोड़ने वाले 6 लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:
ओमप्रकाश सुथार (60) – कार चालक (रिटायर्ड सीनियर अकाउंटेंट)
सोरमा देवी (45) – ओमप्रकाश की पत्नी
प्रमिला (30) – ओमप्रकाश की बेटी
यशवी (10) – ओमप्रकाश की दोहती (बेटी की बेटी)
खुशी (8) – ओमप्रकाश की दोहती
रोनित (4) – ओमप्रकाश का पोता (बेटे का बेटा)
मासूम बच्ची हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में कार में सवार एक अन्य बच्ची तनवी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दर्शन कर लौटते वक्त काल बन कर आया ट्रक Fatehabad Road Accident
पारिवारिक सूत्रों और मताना गांव के सरपंच दलबीर वर्मा के अनुसार, ओमप्रकाश रविवार दोपहर को अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से परिवार सहित रवाना हुए थे। देर रात मुकाम धाम पहुंचने के बाद सोमवार सुबह सभी ने मंदिर में दर्शन किए और करीब 11 बजे वापस फतेहाबाद के लिए रवाना हुए।
दोपहर करीब 2:30 बजे जैसे ही उनकी कार श्रीडूंगरगढ़ के पास हेमासर पहुंची, सामने से आ रहे एक ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि रोड पर कई फीट तक गाड़ी के टायरों के घिसटने के गहरे निशान बन गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला और श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।
गांव में पसरा सन्नाटा Fatehabad Road Accident
ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ मताना गांव में भोडिया रोड पर बनी ढाणी में रहते थे।
एक साथ एक ही घर से ६ अर्थियां उठने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और हर आंख नम हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का एक दल राजस्थान के लिए रवाना हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- Teacher ने पीछा छुड़ाने की दी थी धमकी, 2 घंटे बाद आरोपी ने कर दी हत्या School Teacher Murder Faridabad

