परिजनों संग मिलकर की प्रेमी की हत्या और उसी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने पहुंची Ankit Bhadoo Murder Case Sirsa

Ankit Bhadoo Murder Case Sirsa

सिरसा। Ankit Bhadoo Murder Case Sirsa अंकित भादू हत्याकांड में मामले में खुलासा हुआ है कि प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के परिजनों ने मिलकर उसकी लाठी-डंडों से हत्या की थी। इसके बाद अंतिक के शव को गांव जमाल के पास सेम नाले में फेंक दिया गया। सदर थाना पुलिस ने हत्याकांड में शामिल युवती व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को गांव मौजदीन के पास सेम नाला में एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। 29 जुलाई को शव की पहचान अंकित भादू पुत्र शीशपाल निवासी गांव फेफाना के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई बंसीलाल ने आरोप लगाया था कि उसे उसके भाई अंकित की हत्या गांव जमाल की एक युवती के चक्कर की गई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक अंकित के चचेरे भाई सुरेश कुमार का बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर गांव जमाल निवासी युवती ममता, उसके भाई राकेश व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी ममता व उसके भाई राकेश को किया गिरफ्तार Ankit Bhadoo Murder Case Sirsa

शिकायतकर्ता सुरेश ने पुलिस को बताया कि अंकित गांव जमाल निवासी ममता से फोन पर बातचीत करता था, जिससे ममता के परिजन उससे रंजिश रखने लगे थे। जिला पुलिस प्रवक्ता राजपाल का कहना है कि आरोपी ममता व राकेश को अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने ममता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि आरोपी राकेश को दो दिन के पुलिस रिमांड में भेजा है। खास बात यह है कि अंकित की हत्या करने के बाद ममता अपने भाई के साथ 27 जुलाई की रात को चौपटा थाना पहुंची और अंकित के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी। सूत्रों के अनुसार 27 जुलाई की सुबह अंकित का शव सेमनाले में मिलने के बाद ममता घबरा गई थी। उसे लगा कि अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने से उसका कुछ बचाव हो जाएगा। शिकायत में ममता ने अंकित पर आरोप लगाया कि 15 जुलाई को हिसार रोड स्थित ओएचएम में फिल्म देखने के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ममता ने एक जून को हिसार रोड स्थित एक आश्रम में डाटा एंटी ऑपरेटर के तौर पर काम शुरू किया था,लेकिन कुछ दिन बाद वह आश्रम प्रबंधन से यह कहकर चली गई कि उसे अपने दोस्त के साथ जाना है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

अदालत ने भेजा दो दिन के रिमांड पर Ankit Bhadoo Murder Case Sirsa

पुलिस ने अंकित हत्याकांड मामले में आरोपी युवती व उसके भाई राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में अन्य लोग भी शामिल हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अंकित की हत्या युवती के प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर की गई थी। आरोपी राकेश को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
-राजपाल,जिला पुलिस प्रवक्ता सिरसा।

 

Also: ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार की रिश्वत लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार deo-arrested-12k-bribe-drug-license

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp