करनाल के मुंडीगढ़ी में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया, 2 की मौत, कई घायल Karnal Mundigarh Violence

Ankit Bhadoo Murder Case Sirsa

Digital Samaj करनाल: Karnal Mundigarh Violence करनाल जिले के मुंडीगढ़ी गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई । विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई । जिसमें एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों के करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए । लगभग चार एकड़ भूमि को लेकर दोनों गुटों पहले से विवाद चल चल रहा था । घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया , पुलिस ओर सीआईए की टीम छानबीन में जुटी हुई है।

Karnal Mundigarh Violence करनाल यमुना क्षेत्र के गांव मुंडीगढ़ी में वीरवार सुबह करीब 9 बजे गांव के दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर झड़प हो गई । करीब चार एकड़ जमीन को लेकर एक ही कुनबे के बीच झगड़ा था । आज सुबह जब एक पक्ष खेतों में पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए । दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले ओर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया ।

ट्रैक्टर से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया Karnal Mundigarh Violence

Karnal Mundigarh Violence आरोप है कि सरपंच के परिवार से संबंध रखने वाले लोगों ने कई राउंड फायरिंग की । इसके बाद कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया जिसकी मौत हो गई । मृतक की पहचान हाजी वाहिद के रूप में हुई है । दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में 10 से 12 लोग घायल हुए । वही एक अध्याय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल मिलाकर इसमें दो लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस ओर सीआईए की मौके पर पहुंची ओर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा ।

Karnal Mundigarh Violence डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मुंडीगढ़ी में जमीनी विवाद के कारण झगड़ा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है । पीड़ित पक्ष ने सरपंच के परिवार पर फायरिंग करने ओर ट्रैक्टर से कुचलने के आरोप लगाए है । पुलिस मामले की जांच कर रही है कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है । डीएसपी से बातचीत करने के बाद दूसरे व्यक्ति ने दम तोड़ा है इसलिए इस मामले में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 10 से 12 लोग घायल है पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: one force forest release date 2026:Big Update, 28 अगस्त को धमाकेदार एंट्री करेगी ‘वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp