लाड़वा : Ladwa Badondi Roof Collapse Death लाड़वा खण्ड के गांव बड़ौंदी में कल देर रात दुखों का पहाड़ टूट गया। दो दिन पहले एक 12 वर्ष के बच्चे को कोबरा सांप ने डस लिया था जिसके कारण उस बच्चे की मौत हो गई थी। आज सुबह करनैल सिंह व उसकी पत्नी जसविंदर की मकान छत के नीचे दबे मिले। सुबह जब मृतक का बेटा प्रिंस अपने पिता व माता को चाय देने पहुंचा तो वहां उसके माता पिता छत्त के नीचे दबे पड़े थे। प्रिंस ने चीख पुकार कर सभी पड़ोसियों को बुलाया। मृतक करनैल सिंह परिवार का इकलौता पालन पोषण करने वाला था वो ठेके पर जमीन लेकर खेती बाड़ी करता था। करनैल के परिवार में उसके माता पिता ,बेटा व बेटी व उसकी पत्नी थी लेकिन अब परिवार पर संकट आ खड़ा हुआ।अब प्रिंस पर पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी आ गई जिसमें उसके दादा,दादी, बहन, पत्नी। प्रिंस की बहन की 2 वर्ष पहले चारा काटने वाली मशीन में हाथ आने से हाथ कट गया था। लाड़वा विधानसभा के गांव बडोंदी में लगातार बारिश के चलते एक मकान का 15×15 फुट का लेंटर गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे का पता उस समय चला, जब मंगलवार सुबह उनका बेटा चाय लेकर कमरे में पहुंचा। उसने देखा कि पूरा लेंटर गिरा हुआ है और उसके माता-पिता मलबे के नीचे दबे हैं।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के कारण खेत की ओर बनी पिछली दीवार धंसने से हादसा होना सामने आया है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान करनेल सिंह (50) और उनकी पत्नी जसविंद्र (45) के रूप में हुई है, जोकि खेती की जमीन ठेके पर लेकर अपना गुजर बसर करते थे और उनके पास तीन बच्चे थे।
Related Posts
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- सीआईए असंध की बड़ी कार्रवाई: पुरानी रंजिश में फायरिंग करने के मामले का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी बरामद Assandh Firing Case 5 Arrested CIA
- हरियाणा की Golden Girl Sharmila Dhankhar का दिल्ली में जोरदार स्वागत, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान sharmila-dhankar-commonwealth-gold
सुबह साढ़े 5 बजे बेटे ने देखा, तो मची चीख-पुकार Ladwa Badondi Roof Collapse Death

ग्रामीण देवेंद्र सिंह ने बताया कि करनेल सिंह और जसिवंद्र खेत के पास बने बाड़े में सोया करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दंपती का बेटा अपने माता-पिता के लिए चाय लेकर कमरे में पहुंचा। वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। पूरा लेंटर जमीन पर गिरा हुआ था और माता-पिता मलबे के नीचे दबे हुए थे। बेटे के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू कर दिया। हथौड़े और कटर की मदद से कंक्रीट के लेंटर को काटा गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करनेल सिंह और जसविंद्र कौर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों के शव अस्पताल पहुंचाए गए।
खेत वाली दीवार धंसने से हुआ हादसा Ladwa Badondi Roof Collapse Death
बताया जा रहा है कि जिस कमरे में दंपती सो रहे थे, उसकी पिछली दीवार सीधे खेत की तरफ थी। लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई और दीवार नीचे धंस गई। दीवार गिरते ही उसके ऊपर टिका 15×15 फुट का पूरा लेंटर भी भरभराकर नीचे आ गिरा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
ठेके पर खेती कर चलाते थे परिवार Ladwa Badondi Roof Collapse Death

मृतक करनेल सिंह और उनकी पत्नी ठेके पर खेती लेकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार आर्थिक रूप से बेहद साधारण था। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां हैं। माता-पिता की एक साथ मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह लगातार बारिश के कारण दीवार का धंसना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के किसान देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में मजदूरी करने वाले लोग काफ़ी मात्रा में रहते हैं जिसके कारण ग्रामीणों ने खुद ही पुलिस आने व किसी सहायता के कटर से लेंटर को काट शवों को निकाल लिया था। करनैल के पारिवारिक भाई सुशील कुमार ने बताया कि मृतक भाई व भाभी का 12 बजे पोस्टमार्टम हो गया था। उसके बाद 2 बजे परिवारजन ने दोनों पति पत्नी का गांव में ही दाह संस्कार किया।
हादसे में नुकसान Ladwa Badondi Roof Collapse Death
हादसे में करनैल सिंह व उनकी पत्नी जसविंदर की मौत हो गई जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। उसके साथ छत के नीचे ट्रैक्टर, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, अनाज से भरी गेंहू की टंकी,साइकिल व अन्य घरेलू सामान आदि छत के नीचे दब कर बर्बाद हो गया। मुख्यमंत्री के एडीसी महेन्द्र सिंह ने दिया आश्वासन, सरकार से मिलेगी हर संभव मदद। दाह संस्कार के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के एडीसी महेन्द्र सिंह पहुंचे जहाँ उन्होंने परिवारजन को सांत्वना देते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। परिवार के ऊपर जो दुखों का पहाड़ टूट गया है उस क्षति को तो पूरा नहीं किया जा सकता। लेकिन सरकार की तरफ़ से हर संभव मदद परिवार को दिलाई जाएगी।
Follow Us: Instagram
Follow Us: Facebook
Subscribe Now: YouTube
Related Posts
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- सीआईए असंध की बड़ी कार्रवाई: पुरानी रंजिश में फायरिंग करने के मामले का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी बरामद Assandh Firing Case 5 Arrested CIA
- हरियाणा की Golden Girl Sharmila Dhankhar का दिल्ली में जोरदार स्वागत, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान sharmila-dhankar-commonwealth-gold

