हरियाणा की Golden Girl Sharmila Dhankhar का दिल्ली में जोरदार स्वागत, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान sharmila-dhankar-commonwealth-gold

Golden Girl Sharmila Dhankhar
 कनीना। Golden Girl Sharmila Dhankhar स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली हरियाणा की गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ सहित भारतीय विजेता खिलाड़ियों का भारत पहुंचने पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने केवल पदक ही नहीं जीते, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करते रहें। इस अवसर पर शर्मिला धनखड़ के कोच ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में सामान्य खिलाड़ियों की तुलना में एकाग्रता, धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता अधिक होती है।

कठिन परिस्थितियों में भी सफलता की ऊंचाइयों तक Golden Girl Sharmila Dhankhar

Golden Girl Sharmila Dhankhar

Golden Girl Sharmila Dhankhar यही गुण उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी शारीरिक चुनौतियों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाकर आगे बढ़ते हैं। कोच ने कहा कि शर्मिला धनखड़ इसका जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर यह सिद्ध कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि वे कभी भी स्वयं को किसी से कम न समझें। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदारी से की जाए और आत्मविश्वास बनाए रखा जाए, तो राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को पहचानें और उन्हें खेलों तथा अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।शर्मिला धनखड़ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके पैतृक गांव छितरोली सहित पूरे महेंद्रगढ़ जिले में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों को अब उनके गृह आगमन का बेसब्री से इंतजार है, जहां उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

Follow Us: Instagram

Follow Us: Facebook

Subscribe Now: YouTube

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp