असंध: assandh-firing-case-5-arrested-cia जिला पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए असंध की टीम द्वारा गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्यों तथा लगातार की गई छापेमारी के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है।
इस संबंध में डीएसपी असंध गोरखपाल सिंह (एचपीएस) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देशानुसार ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीआईए असंध प्रभारी उप निरीक्षक सलिंदर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
असंध क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया assandh-firing-case-5-arrested-cia

Related Posts
- हरियाणा की Golden Girl Sharmila Dhankhar का दिल्ली में जोरदार स्वागत, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान sharmila-dhankar-commonwealth-gold
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
Assandh Firing Case 5 Arrested CIA डीएसपी ने बताया कि सीआईए असंध की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नई अनाज मंडी, असंध क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृत विर्क पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी कैथल रोड, पंचायत डेरा पिंडोरिया, जिला करनाल, अमृतपाल सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सुखविंद्र सिंह निवासी गांव शेखुपुरा, जिला करनाल, हाल किरायेदार गली नंबर-16, कर्ण विहार, करनाल, गुरविंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह पुत्र सुबा सिंह निवासी मार्किट रोड, गौशाला के निकट, ओशो आश्रम, जनकपुरी, करनाल, हरमनदीप सिंह उर्फ हमु पुत्र निर्मल सिंह निवासी डेरा पिंडोरिया, कैथल रोड, असंध, हाल निवासी वार्ड नंबर-6, इंद्रा कॉलोनी के पीछे, असंध, जिला करनाल तथा मंदीप सिंह बाजवा पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी डेरा बाजवा, गांव अरड़ाना, जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी भी बरामद कर ली है।
assandh-firing-case-5-arrested-cia डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में 31 जुलाई 2026 को थाना असंध में शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी सीएचडी सिटी, करनाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 30 जुलाई 2026 की रात वह अपने साथी के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में असंध से करनाल लौट रहा था। इसी दौरान कई गाड़ियों में सवार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसका पीछा किया, रास्ता रोककर जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोलियां उसकी गाड़ी के फेंडर एवं पिछले टायर पर लगीं, जिससे टायर फट गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
assandh-firing-case-5-arrested-cia मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देशानुसार सीआईए असंध की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना तथा लगातार छापेमारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी, घटना में प्रयुक्त अन्य वाहनों तथा फरार आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। मामले की जांच जारी है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Follow Us: Instagram
Follow Us: Facebook
Subscribe Now: YouTube
Related Posts
- हरियाणा की Golden Girl Sharmila Dhankhar का दिल्ली में जोरदार स्वागत, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान sharmila-dhankar-commonwealth-gold
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori

