पानीपत। ek thali ek muskan मानवता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब पानीपत ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर निरंतर सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत “एक थाली एक मुस्कान” पहल की शुरुआत की। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सम्मान के साथ पौष्टिक भोजन पहुँचाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।

Related Posts
पहला भंडारा अध्यक्ष नीरू भाटिया ने अपने पोते इवान पृथ्वी भाटिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अल्का भाटिया ने कहा कि जब किसी थाली से किसी का पेट भरता है तो साथ में नई मुस्कान भी जन्म लेती है। इस नेक कार्य में क्लब की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संकल्प लिया कि यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।
Also Read: पानीपत में रिश्तों का कत्ल, सौतेली मां ने बेटे से कराया 12 साल की मासूम का यौन शोषण, महिला आयोग सख्त Panipat-sexual-abuse-case
Follow us Facebook

