विधायक योगेन्द्र राणा ने गौशाला को भी सौंपा 13 लाख 52 हजार रुपये का चैक MLA Yogendra Rana
MLA Yogendra Rana Assandh : हल्का असंध के विधायक योगेन्द्र राणा ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए गांव राहड़ा में देर सायं 4 करोड़ 50 लाख 82 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। विधायक योगेन्द्र राणा ने गांव राहड़ा में राजबीर के घर से मल्ली रोड के डेरे तक लगभग 43 लाख रुपये की लागत से बनने वाली प्लाटी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही रामकुमार के खेत से कृष्ण के खेत तक लगभग 58 लाख 73 हजार रुपये, राजपाल पुत्र बदना के खेत से सुरेश के खेत तक लगभग 28 लाख 37 हजार रुपये तथा पीडब्ल्यूडी रोड से ऋषिपाल के डेरे तक लगभग 53 लाख 1 हजार रुपये की लागत से बनने वाली प्लाटियों का भी शिलान्यास किया गया।
11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चमार चौपाल निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया MLA Yogendra Rana
MLA Yogendra Rana Assandh : इसी क्रम में विधायक द्वारा राहड़ा-पंघाला रोड से असली राणा – नकली राणा के डेरे तक लगभग 13 लाख 18 हजार रुपये की लागत से बनने वाली प्लाटी का शिलान्यास किया गया। गांव में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी सेंटर, 64 लाख 59 हजार रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी, 55 लाख 55 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सब हेल्थ सेंटर तथा 11 लाख रुपये की लागत से सरकारी स्कूल में बनने वाले सुलभ शौचालय का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त बाबा लखी मंदिर से गौशाला रोड तक लगभग 25 लाख 38 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सडक़, 3 लाख रुपये की लागत से गांव में अम्बेडकर भवन की चारदीवारी निर्माण कार्य, रविन्द्र कुमार के घर से जोरा के घर तक लगभग 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आईएलपीबी गली तथा 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चमार चौपाल निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राहड़ा गांव अब महानगर क्षेत्र का हिस्सा बन चुका है, जिसके चलते गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
हरियाणा सरकार प्रदेश के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है MLA Yogendra Rana
MLA Yogendra Rana Assandh : उन्होंने कहा कि गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित सभी आधुनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि ग्रामीणों को बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। विधायक ने इन विकास कार्यों के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से हल्का असंध लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक योगेन्द्र राणा ने श्री कृष्ण जी गौशाला (डेरा मीरा बाबा नखीगिरी) को गौवंश की बेहतर देखभाल एवं गौशाला संचालन के लिए 13 लाख 52 हजार 400 रुपये का चैक भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में भी हल्का असंध में विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी। इस अवसर जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय राणा, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रवीण राणा, अमित राणा, सरपंच प्रतिनिधि मास्टर सुरेंद्र , ब्लॉक समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार, गांव सालवन सरपंच जयबीर फौजी, गांव ललैन सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश, राजबीर राणा, रिंकल राणा, कँवरपाल राणा, अमरजीत छाबड़ा सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Post Views: 7
Like this:
Like Loading...